फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-गुजरात समेत 4 राज्यों के 22 एयरपोर्ट पर हमले की आशंका, अलर्ट जारी

Fri, 07 Oct 2016 08:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उड़ी हमले के बाद एलओसी समेत देश के कई राज्यों में आतंकी साजिश की रिपोर्ट आ रही है। इसी बीच  खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली समेत देश के चार राज्यों के 22 एयरपोर्ट पर संभावित हमले का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों ने 22 एयरपोर्ट पर भेजी विस्तृत जानकारी में कहा है कि इन सभी जगहों पर उच्च सुरक्षा  इंतजाम किए जा रहे हैं। देश की बॉर्डर से लगे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्‍थान और गुजरात में रिपोर्ट के बाद विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्‍यूरो ने सभी राज्‍यों के पुलिस प्रमुखों, एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्‍मा संभालने वाले सीआईएसएफ या अर्द्धसैनिक बलों को निर्देशित किया है। इसके साथ ही सरकारी एवं निजी एयरलाइंस को लिखकर सुरक्षा खतरों के संबंध में आगाह किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

घुसने की ताक में 100 आतंकी

बुधवार को राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने जम्‍मू-कश्‍मीर में एलओसी पर सुरक्षा की स्थिति के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी को अवगत कराया। सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि सर्दियों से पहले सीमापार कर कश्‍मीर में करीब 100 आतंकी घुसने की ताक में हैं।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले महीने कश्‍मीर में उरी के आर्मी कैंप पर चार आतंकियों ने हमला कर दिया था। उसमें 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। बदले की कार्रवाई करते हुए पिछले हफ्ते भारत ने सीमापार सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें