फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: बंगलूरू के इन इलाकों में बिजली कटौती की संभावना, 11 केवी लाइन पर रखरखाव और मरम्मत का होगा काम

Sun, 13 Aug 2023 01:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बंगलूरू इलेक्ट्रिकसिटी सप्लाई कंपनी के अनुसार, 13 अगस्त को बिजली कटौती की संभावना है। बिजली बोर्ड ने लंबित रखरखाव, मरम्मत, सड़क चौड़ीकरण सहित अन्य काम निर्धारित किये हैं। 
विज्ञापन
transfarmer - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू के कई इलाकों में बिजली कटौती की संभावना है। बिजली विभाग ने रखरखाव और मरम्मत कार्यों के लिए बिजली बधित होने की संभावना जताई है। बिजली बोर्ड के मुताबिक, कुछ इलाकों में छह घंटे तो कुछ इलाकों में चार घंटे के लिए बिजली कटौती की जायेगी।

बंगलूरू इलेक्ट्रिकसिटी सप्लाई कंपनी के अनुसार, 13 अगस्त को बिजली कटौती की संभावना है। बिजली बोर्ड ने लंबित रखरखाव, मरम्मत, सड़क चौड़ीकरण सहित अन्य काम निर्धारित किये हैं। एफ-8 अग्रहरा से मल्लादिहल्ली और अग्रहरा सीमा तक 11 केवी लिंक लाइन पर काम किया जायेगा, जिस वजह से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजली बोर्ड के मुताबिक, सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक छह घंटे के लिये बिजली कटौती की जायेगी। इसके अलावा, कुछ इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चार घंट के लिए बिजली कटौती का अनुमान है। विभाग का कहना है कि 24 से 26 अगस्त तीन दिनों के लिए भी छह घंटे की बिजली कटौती होगी।

यहां 13 अगस्त को प्रभावित क्षेत्रों की सूची दी गई है

विज्ञापन

सुब्रमण्य नगर, लोकिकेरे रोड, औद्योगिक क्षेत्र और इसके आसपास के क्षेत्र, होसदुर्गा शहर, केलोडु पंचायत, हुनाविनोडु पंचायत, मदुरे पंचायत, कांगुवल्ली पंचायत सभी गांव, केआईएडीबी औद्योगिक क्षेत्र, अंतरासनहल्ली, अशोक रोड, पुराना बस स्टैंड, अग्रहारा आसपास के क्षेत्र, बेलगुम्बा, कुंडुरु , भाग्यनगर, अग्रहारा, गुंडिमाडु, कुनागली, बसापुरा, चल्लकेरे रोड परिवेश, औद्योगिक क्षेत्र परिवेश, कामनाबावी बदावणे, जोगीमट्टी रोड, कोटे रोड परिवेश, जिला परिषद कार्यालय आसपास के क्षेत्र, टीचर्स कॉलोनी, आईयूडीपी लेआउट क्षेत्र, डीएस हल्ली, कुंचिगनहल्ली, इंगलाधलहल्ली, केनेडेलौ और आसपास के क्षेत्र, इनहल्ली, सीबारा, सिद्दवनदुर्गा के आसपास के क्षेत्र, मदनायकनहल्ली और येलावर्थी के आसपास के क्षेत्र। अन्य क्षेत्र जैसे सीआईपीएसए, होन्नेनाहल्ली, हरालुरु, औद्योगिक, केएम हल्ली, कारमोबाइल्स, हिरेहल्ली, मरनायकनपाल्या, सिद्धगंगा माता, रायथारपाल्या, नंदीहल्ली एनजेवाई, रानेवाल्व्स, तवारेकेरे, मुलुकुंटे, होन्नुडाइक, ससालू, होलाकल्लू, चोलमबली, विरुपसांद्रा, होन्नुडाइक एनजेवाई, सीएनएनएल, अरेहल्ली , मस्कल, वाहिनीपाइप्स, जोलुमरनहल्ली भी त्रैमासिक रखरखाव के कारण प्रभावित रहेंगे।

12 अगस्त का भी जताया था अनुमान
बता दें, बिजली विभाग ने मरम्मत के कारण 12 अगस्त को भी बिजली कटौती की संभावना जताई थी। 12 अगस्त को इन इलाकों में कौटती का अनुमान जताया था। बिजली बोर्ड की मानें तो साठेबेन्नूर एमयूएसएस से चौडी गुड़ी मंदिर तक डोड्डाबीगेरे तक मरम्म्त हो रही है, जिस वजह से चिक्कमन्नी लेआउट, जीवन भीम नगर, सरस्वती नगर, जयनगर और इसके आसपास के क्षेत्र, एसजेएम नगर, एसएमके नगर, बाबू जगजीवन नगर और अन्य क्षेत्र, गेड्डालहट्टी, मंगेनाहल्ली, भीमनारे, थानिगेरे, उप्पनायकनहल्ली, मराडी, काकनुरु, होसदुर्गा शहर, केलोडु पंचायत, हुनाविनोडु पंचायत, मदुरे पंचायत, कांगुवल्ली पंचायत सभी गांव, अग्रहारा, गुंडिमाडु, कुनागली और बसापुर में बिजली कटौती की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें