वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम ने मंगलवार को जेंडर गैप पर दुनियाभर के 149 देशों की एक रिपोर्ट जारी की है। जिससे पता चलता है कि भारत जेंडर गैप को कम करने में नाकाम साबित हुआ है। भारत से बेहतर स्थिति में बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका हैं। इंडेक्स के मुताबिक जेंडर गैप में भारत की रैंक 108 है। नेपाल की 105 और श्रीलंका की 100। वहीं भारत से भी अधिक जेंडर गैप मालदीव (113), भूटान (122) और पाकिस्तान (148) में है। यानी दक्षिण एशिया में सबसे बेहतर स्थिति बांग्लादेश की है।
नहीं हुआ कोई सुधार
बीते साल जेंडर गैप के मामले में भारत की रैंक 108 थी और इस बार भी भारत की यही रैंक है। इससे साफ है कि भारत में इस ओर कोई प्रगति नहीं हुई है। जो हालात बीते साल थे, वही इस साल भी हैं। दुनियाभर के 149 देशों में सबसे बेहतर स्थिति आइसलैंड की है। इस देश की इंडेक्स में पहली रैंक है।