फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की चाइल्ड हेल्पलाइन पर आ रही हैं अश्लील कॉल, टोल फ्री नंबर करना पड़ा बंद

Mon, 08 Oct 2018 04:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों को रोकने और उनकी शिकायत दर्ज कराने के लिए बने सरकारी हेल्पलाइन नंबर पर अब अश्लील फोन कॉल्स आ रही हैं। लोग हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर पर कॉल लगातार सेक्स सेवाओं की मांग कर रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीआर) को टोल फ्री नंबर को अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ा। एनसीपीआर के सदस्य यशवंत जैन ने बताया कि अस्थायी रूप से बंद टोल फ्री नंबर की जगह वैकल्पिक नंबर लॉन्च किया गया है। 

विज्ञापन


हमारी कोशिश सितंबर से बंद उस टोल फ्री नंबर को फिर शुरू करने की है। यह हेल्पलाइन 2016 में ई-बॉक्स पहल के तहत महिला व बाल विकास मंत्रालय ने लॉन्च की थी। इस नंबर पर लोग बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों की शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। लॉन्च किए जाने के बाद दो साल में इस नंबर पर महज 104 शिकायतें ही प्राप्त हुईं। वहीं, 26 अगस्त से अब तक 2,836 कॉल्स आ चुकी हैं। अधिकतर में सेक्स सेवाओं से जुड़ी मांग की गई है।  

पुलिस में शिकायत, एमटीएनल से मांगी मदद

जैन के मुताबिक, ऐसा लगता है कि लोगों ने इंटरनेट पर पोर्न साइट सर्च की होगी। इसी दौरान उन्हें बच्चों के खिलाफ यौन शोषण रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर मिला होगा। टोल फ्री नंबर होने के कारण लोग फोन करते हैं और सेक्स सेवाओं की मांग करते हैं। उन्हें बताया गया कि यह हेल्पलाइन है, लेकिन वे समझते ही नहीं। हम लोग एक महीने से समस्या से जूझ रहे हैं। पुलिस में भी शिकायत की गई है। एमटीएनएल से भी मदद मांगी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें