फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी कोल्ड टोटल, कॉम्बीफ्लाम जैसी 60 दवाइयां टेस्ट में घटिया करार

Fri, 21 Apr 2017 04:37 PM IST
amarujala.com, Presented By : मुकेश झा
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : it
विज्ञापन
बुखार या दर्द की शिकायत में अब पेनकिलर Combiflam या सर्दी लगने की श‌िकायत पर D Cold Total टेबलेट लेने की भूल मत कीजियगा। इनके समेत 60 दवाओं के टेस्ट फेल हो गए हैं। सेंट्रल ड्रग्स स्टेंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) की जांच में इन्हें घटिया करार दिया गया है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इनपर पिछले महीने टेस्ट किया गया था। इसके साथ ही Cipla’s Oflox-100 DT टैबलेट, Theo Asthalin टैबलेट्स और काडिला की Cadilose solution को भी घटिया पाया गया है। CDSCO ने कुल मिलाकर 60 दवाईयों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें ऊपर बताई गईं पांच भी शामिल हैं जो कि मार्च 2017 में किए गए विभिन्न टेस्ट में फेल हुईं।

Combiflam के बैच नंबर A151195 जो कि अक्टूबर 2015 में बनी थी उसपर टेस्ट किया गया था। Combiflam इससे पहले तीन बार CDSCO द्वारा घटिया बताई जा चुकी है। वे टेस्ट फरवरी, अप्रैल और जून में हुए थे। तब भी ऐसे ही टेस्ट किए गए थे। पिछली बार जब Combiflam को घटिया बताया गया था तो उसको बनाने वाली कंपनी Sanofi India ने कमी वाले सारे बैचों को वापस मंगा लिया था। Sanofi India Combiflam द्वारा सालाना 169.2 करोड़ रुपए की कमाई होती है।
विज्ञापन


Sanofi India के प्रवक्ता ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि 2015 में बनी हुई Combiflam घटिया बताई गई क्योंकि वे विघटन टेस्ट में फेल हो गईं। प्रवक्ता ने कहा कि आधिकारिक तौर पर नोटिस मिलने के बाद उनकी तरफ से इसपर एक्शन लिया जाएगा। D Cold Total की टेबलेट भी टेस्ट के दौरान विघटन परीक्षण में फेल हुईं। उसके AD762 बैच नंबर पर परीक्षण किया गया था। इस मामले पर Cipla और Reckitt Benckiser Healthcare India ने कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें