फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankit Kalra: मशहूर फैशन इंफ्लुएंसर ईंशा कालरा के पति का निधन, 29 साल के थे; भावुक पोस्ट में लिखा- वापस आ जाओ

Fri, 23 Aug 2024 10:18 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

ईंशा घई कालरा एक फैशन इंफ्लुएंसर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर 7,28,000 से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वह अपने पति अंकित कालरा के साथ सोशल मीडिया पर रील्स साझा करती हैं।
विज्ञापन
इंशा कालरा, अंकित कालरा - फोटो : Instagram/Insha Kalra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध फैशन इंफ्लुएंसर ईंशा घई कालरा के पति अंकित कालरा का निधन हो गया। ईंशा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। 29 वर्षीय अंकित कालरा के निधन से उनके फैंस दुखी हो गए। बता दें कि दोनों ने पिछले साल फरवरी में शादी की थी।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर ईंशा कालरा ने अंकित की एक तस्वीर के साथ पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, "मुझे एक दिन पीछे ले चलो। मैं चीजों को अलग तरीके से करने का वादा करती हूं। वापस आ जाओ बेबी, मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही है।" ईंशा ने 20 अगस्त को अपने पति के निधन की जानकारी दी। उन्होंने अंकित की मौत का कारण अभी तक नहीं बताया। ईंशा और अंकित ने फरवरी 2023 में शादी की थी। वे सोशल मीडिया पर रील्स और तस्वीरें साझा करते रहते थे। अंतिक की मौत की खबर पाकर फैंस ने ईंशा के पोस्ट पर कई कमेंट्स किए।



कौन है ईंशा घई कालरा?
ईंशा घई कालरा एक फैशन इंफ्लुएंसर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर 7,28,000 से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वह अपने पति अंकित कालरा के साथ सोशल मीडिया पर रील्स साझा करती थी। बता दें कि ईंशा के पति अंकिल कालरा एक इंटीरियर डिजाइनर और बिल्डर थे। वह ईशा के साथ रील्स में भी नजर आते थे। उन्होंने 18 अगस्त को इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट डाला था, जिसमें उन्होंने काले रंग का शर्ट और गॉगल्स पहन रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें