फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: पोप फ्रांसिस ने दुष्कर्म के दोषी पादरी को किया निष्कासित

Sun, 01 Mar 2020 02:16 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नाबालिगों के यौन शोषण में पादरियों के शामिल होने की घटनाओं को कतई बर्दाश्त न करने की नीति पर अडिग पोप फ्रांसिस ने दुष्कर्म के दोषी केरल के एक पादरी की सभी जिम्मेदारियां और अधिकार छीन लिए हैं। सायरो-मालाबार चर्च का पादरी रॉबिन वडक्कुमचेरी मनंतवाडी डायोसिस में 16 वर्षीय लड़की को गर्भवती करने के जुर्म में अभी जेल में बंद है।

विज्ञापन


गिरजाघर के एक अधिकारी ने बताया, ‘वडक्कुमचेरी को पादरी की सभी जिम्मेदारियों और अधिकारों से मुक्त कर दिया गया है। इसका मतलब है कि वह अब एक आम व्यक्ति हो गया है।’ उसे 2017 में इस अपराध की खबर आने के फौरन बाद पादरी के कर्तव्यों से निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन


थालास्सेरी में पॉक्सो अदालत ने पिछले साल वडक्कुमचेरी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और उस पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें