2006 में शुरू किया था बैंक
मंसूर खान ने 2006 में आई मॉनेटरी एडवायजरी नाम से एक इस्लामिक बैंक और हलाला निवेशक कंपनी को शुरू किया था। आईएमए ने 14 से 18 फीसदी प्रति माह के बीच निवेश पर ब्याज देने की बात भी कही थी।
बंगलूरू के शिवाजी नगर में है ऑफिस
आईएमए का ऑफिस बंगलूरू के शिवाजी नगर में स्थित है। सोमवार को इस ऑफिस के बाहर हजारों निवेशक जमा हो गए थे। ऑडियो क्लिप पुलिस कमिश्नर के नाम पर रिकॉर्ड की गई है। क्लिप में उसने कहा है कि वह ‘भ्रष्ट राजनेताओं और अधिकारियों को रिश्वत दे-देकर थक गया’ है।
तीन हजार निवेशकों ने दर्ज कराई शिकायत
तीन हजार से अधिक निवेशकों ने खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है। खान ने ऑडियो क्लिप में कहा है कि उसने अपने परिवार को एक गांव में छुपा रखा है लेकिन वो दक्षिण बंगलूरू में है। मैं 500 करोड़ की संपत्ति का मालिक हूं, इसके अलावा मेरे पास 33 हजार कैरेट के हीरे और सोना भी है। यह सब बेचकर निवेशकों की रकम को लौटाया जा सकता है।