केटीआर ने कहा कि पीएम यहां तेलंगाना सरकारी स्कूल के शिक्षा प्रणाली पर बात की, लेकिन उन्हें यह याद रखना चाहिए कि बीआरएस सरकार शिक्षा के लिए प्रत्येक बच्चों पर हर साल 1.25 लाख रुपये खर्च करती है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बीआरएस सरकार पर टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री केटी रामा राव (केटीआर) ने राज्य के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राज्य में 520 करोड़ रुपये की वेगॉन फक्टरी की स्थापना कर 20,000करोड़ रुपये की लोकोमोटिव फैक्टरी को गुजरात भेजकर यहां के लोगों का अपमान किया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा था कि तेलंगाना में हजारों की संख्या में शिक्षक पद खाली है, उनके इस बयान पर केटीआर ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे चोर चोर को चोर बुला रहा है। केंद्र 16 लाख सरकारी नौकरियों को भरने की बजाय सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों में नौकरियों का निजीकरण करने में व्यस्त है।
उन्होंने आगे कहा, 'राज्य के विश्वविद्यालयों में पदों को भरने से पहले मोदी सरकार पहले देश के बाकी विश्वविद्यालयों में खाली पदों को भरे। पीएम मोदी ने बय्याराम स्टील फैक्टरी पर कुछ नहीं कहा, जिसका जिक्र एपी द्विभाजन अधिनियम में किया गया था। इसके तहत 15,000 स्थानीय लोगों को नौकरी मिलना था।'
विज्ञापन
केटीआर ने कहा कि बीआरएस सरकार पर निशाना साधना पीएम मोदी की आदत बन चुकी है और खाली हाथ लौटने से पहले यहां बहुत भाषण देते हैं। पीएम यहां तेलंगाना सरकारी स्कूल के शिक्षा प्रणाली पर बात की, लेकिन उन्हें यह याद रखना चाहिए कि बीआरएस सरकार शिक्षा के लिए प्रत्येक बच्चों पर हर साल 1.25 लाख रुपये खर्च करती है। केटीआर ने कहा कि तेलंगाना के लोग देख रहे हैं कि उन्हें किस तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा को सही समय पर सबक सिखाने की चेतावनी भी दी।