फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैट पर राजनीति: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने गैर भाजपा शासित राज्यों पर साधा निशाना, कहा- इनकी वजह से हवाई यात्रा महंगी

Fri, 29 Apr 2022 06:19 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि राज्यों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर भारी वैट लगा रखा है। इससे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नागरिकों को सस्ती हवाई यात्रा मुहैया करवाने के प्रयासों में बाधा आ रही है। उनके ‘हवाई चप्पल से हवाई जहाज तक’ के विजन को यह राज्य पूरा होने नहीं दे रहे।
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘आपने कभी सोचा है कि हवाई यात्रा के टिकट सस्ते क्यों नहीं हो रहे?’ केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को यह सवाल नागरिकों से पूछा। फिर खुद ही बताया कि विमान संचालन में 40 प्रतिशत खर्च ईंधन का होता है। देश के जिन राज्यों में भाजपा सरकार नहीं है, वहां विमान ईंधन पर 25 प्रतिशत से ज्यादा वैट वसूला जा रहा है। वहीं भाजपा सरकार वाले राज्यों में यह एक प्रतिशत ही है।

विज्ञापन



पुरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर भारी वैट लगा रखा है। इससे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नागरिकों को सस्ती हवाई यात्रा मुहैया करवाने के प्रयासों में बाधा आ रही है। उनके ‘हवाई चप्पल से हवाई जहाज तक’ के विजन को यह राज्य पूरा होने नहीं दे रहे। पुरी ने कहा कि विपक्ष तेल की कीमतों पर विरोध प्रदर्शन का पाखंड करता है, अपने शासन वाले राज्यों में लोगों को लूट कर जेबें भरता है। ब्यूरो
विज्ञापन


तेल की कीमतों पर बयानों की जंग

  • पीएम मोदी ने बुधवार को कहा था कि केंद्र के कहने के बावजूद विपक्षी दलों के शासन वाले राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं किया गया।
  • महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा था कि केंद्र सरकार राज्य का 26,500 करोड़ बकाया नहीं दे रही है, यह सौतेला व्यवहार है।
  • पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर पीएम मोदी राज्य सरकार के सभी लंबित भुगतान पूरे करें, तो वे भाजपा की राज्य सरकारों से भी ज्यादा टैक्स अपने राज्य में कम कर पाएंगी।


हवाई यात्रियों की संख्या इस साल 10 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद : सिंधिया
केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, इस वर्ष उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या 10 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र में भागीदारी के लिए यह एकदम सही समय है। उत्तरी अमेरिका की यात्रा पर आए सिंधिया ने कहा कि आने वाले वर्षों में कोई अड़चन न हो, इसके लिए हवाई अड्डों पर क्षमता बढ़ाने का काम चल रहा है।

कोविड-19 महामारी के कारण दो साल तक बाधित रहने के बाद भारत से आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 27 मार्च से सौ फीसदी क्षमता के साथ फिर से शुरू कर दी गईं हैं। सिंधिया ने कहा, 1.3 अरब की आबादी वाले देश में महज 1.44 करोड़ यात्री हैं। इसका मतलब है कि पहुंच अभी केवल आठ फीसदी है। आने वाले वर्षों में इसमें उल्लेखनीय बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क में भारत के वाणिज्य दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने कहा, मुझे लगता है कि नागर विमानन क्षेत्र में बड़े स्तर पर यह भागीदारी के लिए सही समय है। सभी अंतरराष्ट्रीय एअरलाइंस भारत में अवसरों को महसूस कर सकती हैं। भारत-अमेरिका संबंधों के बारे में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच खासकर पिछले सात-आठ साल में संबंध काफी प्रगाढ़ हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें