उन्होंने कहा कि अमर ज्योति की शाश्वत लौ को बुझाया नहीं जा रहा है राहुल जी, उसका राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में जल रही ज्योति में विलय किया जा रहा है। वही राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जिसका कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया था।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने और सेना के शौर्य पर सवाल उठान वाले आज देशप्रेम और बलिदान की बातें कर रहे हैं। देश के सैन्य मनोबल को कमजोर करते हुए राजनीति चमकाने की हड़बड़ी में कांग्रेस के युवराज से हमेशा गड़बड़ी हो ही जाती है। भ्रांतियां फैलाने और गुमराह करने में राहुल गांधी का कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमर ज्योति की शाश्वत लौ को बुझाया नहीं जा रहा है राहुल जी, उसका राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में जल रही ज्योति में विलय किया जा रहा है। वही राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जिसका कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया था।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस वो वीर थे जिनकी रगों में सदा देशभक्ति का खून बहता था। नेताजी भारत की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा पुरुष रहेंगे। साहस और संकल्पबद्धता की मिसाल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर इंडिया गेट पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का अभिनंदन करता हूं। यह ऐतिहासिक निर्णय एक कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से मां भारती के महान सपूत को श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
इससे पहले राहुल गांधी ने इस फैसले का विरोध जताते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते। राहुल ने ट्वीट किया, 'बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते- कोई बात नहीं… हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे!'
इसके अलावा कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो भी हो रहा है, वह राष्ट्रीय शोक का विषय है और यह इतिहास को दोबारा लिखने का प्रयास है। अमर जवान ज्योति का वार मेमोरियल में विलय करना की ज्योति में विलय करने का मतलब इतिहास को मिटाना है। भाजपा ने नेशनल वार मेमोरियल का निर्माण कराया है, जिसका यह मतलब नहीं कि वे अमर जवान ज्योति को बुझा सकते हैं।