फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Politics: अगले महीने हो सकती है I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक! इन चार शहरों में सधेगी लोकसभा चुनावों की रणनीति

आशीष तिवारी
Updated Mon, 20 Nov 2023 06:25 PM IST

सार

गठबंधन समूह से जुड़े सूत्रों की मानें तो लखनऊ और दिल्ली में होने वाली बैठक के पीछे जो तर्क दिए जा रहे हैं, उसमे पहला तर्क तो यही दिया जा रहा है कि अब तक जितनी भी बैठकें हुई हैं, उसमें कोई भी बैठक मध्य या उत्तर भारत में नहीं हुई...
विज्ञापन
विज्ञापन
Politics: I.N.D.I.A alliance - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar


हालांकि विपक्षी दलों के गठबंधन समूह की इस बैठक से पहले कई तरह के अब सवालों को भी बड़े नेताओं के सामने रखे जाने की योजना बनाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक महत्वपूर्ण चर्चा चुनाव के दौरान पैदा हुई कुछ आपसी सियासी मनमुटाव को लेकर भी होनी हैं। हालांकि खुले तौर पर गठबंधन का कोई भी नेता इसे स्वीकार नहीं कर रहा है। सूत्रों की मानें तो गठबंधन दलों के कुछ सियासी पार्टियों का इन विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के साथ अंदरूनी तौर पर मनमुटाव हुआ। दोनों दलों के नेताओं की और से खूब तीखे तीर चले और गठबंधन की उपयोगिता पर भी सवाल उठाए गए। हालांकि अब सियासी गलियारों में चर्चा इस बात की भी हो रही है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच में हुई तल्खी विधानसभा चुनावों के बाद पूरी तरह से खत्म होने वाली है। इसके लिए बाकायदा अंदरूनी तौर पर दोनों पार्टियों के प्रमुख नेताओं के बीच में न सिर्फ बातचीत हुई है, बल्कि आगे के लिए सब कुछ बेहतर सामंजस्य से बढ़ता रहे उसे पर भी बात हुई है।

गठबंधन समूह से जुड़े नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद अब लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियां पूरी तरीके से शुरू की जाएगी। इसलिए आगे की रणनीति बनाने की तैयारियों को बढ़ाने की योजनाएं बनाई जा रही हैं। गठबंधन समूह से जुड़े एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि जिस तरीके की चर्चा सियासी गलियारों में गठबंधन को लेकर उठ रही है, दरअसल वह एक सोची समझी साजिश के तहत ही किया जा रहा है। वह कहते हैं कि किसी भी राजनीतिक दल के बीच में कोई भी अनबन नहीं है। उनका कहना है कि जो कमेटियां गठबंधन समूह की बनाई गई थीं, वह भी दिसंबर से पूरी सक्रियता के साथ आगे बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next