फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान, जेपीसी प्रमुख बोले- मुस्लिमों को बस वोट बैंक समझता है विपक्ष

Wed, 02 Apr 2025 06:35 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो

सार

जेपीसी अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष हमेशा मुसलमानों को वोट बैंक मानते हैं, चाहे वह कांग्रेस हो, समाजवादी पार्टी हो, ओवैसी हों, तृणमूल हो। तुष्टीकरण की राजनीति में ये लोग ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ खड़े हैं। 
विज्ञापन
जगदम्बिका पाल, अध्यक्ष, संसदीय समिति वक्फ (संशोधन) विधेयक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक से गरीब मुसलमानों और पसमांदा समाज को फायदा होगा। विपक्ष हमेशा मुसलमानों को वोट बैंक मानते हैं, चाहे वह कांग्रेस हो, समाजवादी पार्टी हो, ओवैसी हों, तृणमूल हो। तुष्टीकरण की राजनीति में ये लोग ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ खड़े हैं। 

विज्ञापन


भाजपा हर जगह चाहती है नियंत्रण
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वक्फ संशोधन विधेयक पर विरोध जताते हुए कहा कि भाजपा हर जगह अपना नियंत्रण चाहती हैं। विधेयक को अजमेर दरगाह के समर्थन पर अखिलेश ने कहा कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है। भाजपा किसी से भी कहलवा सकती है, किसी से भी करवा सकती है, यही उनकी खूबी है।

ये भी पढ़ें: वक्फ संशोधन विधेयक: आज लोकसभा में आठ घंटे की चर्चा के बाद बिल पारित कराने की तैयारी; NDA और विपक्ष दोनों एकजुट
विज्ञापन


विधेयक असांविधानिक 
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विधेयक को असांविधानिक बताया। वक्फ बर्बाद बिल की संज्ञा देते हुए उन्होंने इसे अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ सुनियोजित साजिश बताया।
विज्ञापन


क्या विपक्ष की आवाज को भी ध्यान में रखा गया
बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि हालांकि विधेयक की बारीकियों को प्रसारित नहीं किया गया है, लेकिन पार्टी इस बात को लेकर चिंतित है कि क्या विपक्ष की आवाज पर विचार किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें