लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। पार्टियों की ओर से घोषणापत्र तैयार करने का काम शुरू हो चुका है, तो दूसरी ओर रैलियां भी जारी है। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद लोकसभा सीट पर पूरे देश की नजर रहती है। राजनीतिक ध्रुवीकरण का अहम मुद्दा राम मंदिर यहां केंद्र में होता है, लेकिन यहां की जनता के लिए इलाके के चहुंमुखी विकास का मुद्दा भी अहम रहा है।
विज्ञापन
इस बार जनता क्या चाहती है? उनके मुद्दे क्या हैं? राजनेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का चुनावी रथ पहुंचा, लोगों के बीच।