उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि 'आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या के कायाकल्प का जो संकल्प लिया था, वह लोगों की आंखों के सामने पूरा हो रहा है। एयरपोर्ट टर्मिनल जनता के लिए संचालित होना शुरू हो चुका है। हमें एक नए अयोध्या शहर के लिए काम करने का अवसर मिला है।'
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अब कुछ ही दिन का समय बचा है। उससे पहले ही अयोध्या नगरी राममय हो गई है। पीएम मोदी आज शहर को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत ट्रेनों की सौगात देंगे। इसे लेकर अयोध्यावासियों में उत्साह और उमंग का माहौल है।