फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs PAK: रिजवान के आउट होने को लेकर बवाल शुरू, मामले को आईसीसी के सामने उठाएगा पीसीबी, फैशन पड़ा था भारी

Sat, 30 Dec 2023 11:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि उसके प्रमुख जका अशरफ ने टीम निदेशक मोहम्मद हफीज से बातचीत की, जिन्होंने उन्हें मेलबर्न टेस्ट के दौरान अंपायरिंग और तकनीक के उपयोग के बारे में कुछ बातें बताईं। अब पीसीबी उन बिंदुओं को आईसीसी के समक्ष उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
हफीज ने रिजवान के आउट देने को लेकर विराध किया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मोहम्मद रिजवान के विवादास्पद आउट होने के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अंपायरिंग और तकनीक के उपयोग से संबंधित मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने उठाने का फैसला किया है। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस द्वारा विकेट के पीछे कैच की अपील के बाद ऑन-फील्ड अंपायर ने रिजवान को आउट देने से इनकार कर दिया था, लेकिन घरेलू टीम डीआरएस के जरिए फैसले को पलटने में कामयाब रही।
विज्ञापन

जका अशरफ से हुई हफीज की बात

मोहम्मद हफीज - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, जब गेंद रिजवान की कलाई के ठीक ऊपर थी तब स्निकोमीटर में स्पाइक दिखाई देने के बाद पाकिस्तानी खेमा फैसले के पलटने से कम खुश था। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि उसके प्रमुख जका अशरफ ने टीम निदेशक मोहम्मद हफीज से बातचीत की, जिन्होंने उन्हें मेलबर्न टेस्ट के दौरान अंपायरिंग और तकनीक के उपयोग के बारे में कुछ बातें बताईं। अब पीसीबी उन बिंदुओं को आईसीसी के समक्ष उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। पाकिस्तान की टीम पहला टेस्ट 79 रन से हार गई थी। 


 

हफीज ने खराब अंपायरिंग को दोषी ठहराया

क्रिकेट को नियंत्रित करने वाले सभी नियम और विनियम और मैदान पर तकनीक के उपयोग को एमसीसी क्रिकेट समिति और आईसीसी क्रिकेट समिति द्वारा जांचे जाने के बाद आईसीसी कार्यकारी बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया जाता है। शुक्रवार को एमसीजी में मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हफीज परेशान दिखे थे। उन्होंने गलत अंपायरिंग और तकनीक की चुनौतियों को उजागर करने की आवश्यकता पर जोर दिया थे। हफीज के मुताबिक, पाकिस्तान की टीम को इन्हीं कारणों से हार मिली थी।

मैच के बाद तकनीक पर बरसे हफीज

हफीज ने कहा- यदि आप पूरे मैच को देखें, तो अंपायरों द्वारा बहुत असंगत निर्णय लिए गए। हम क्रिकेट के इस खूबसूरत खेल को स्वाभाविक प्रवृत्ति के साथ खेलते हैं और हम सभी खेल की मूल बातें जानते हैं। हालांकि, कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि वास्तविक क्रिकेट की तुलना में तकनीक पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। मेरा मानना है कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर ध्यान देने की जरूरत है।

हफीज ने कही यह बात

मोहम्मद हफीज - फोटो : सोशल मीडिया
हफीज ने खेल में स्पष्टता और निश्चितता की आवश्यकता को भी दोहराया। हफीज ने कहा- मैं खेल में तकनीक के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन अगर यह संदेह और भ्रम लाता है, तो यह स्वीकार्य नहीं है। कुछ फैसले समझ में नहीं आते हैं। स्टंप से टकराने वाली गेंद हमेशा आउट होती है। मैं कभी नहीं समझ पाऊंगा कि अंपायर कॉल क्यों है। हफीज ने कहा कि उनकी रिजवान से बात हुई थी और विकेटकीपर बल्लेबाज ने उन्हें बताया कि गेंद उनके दस्तानों को नहीं छूई थी और मैदानी अंपायर के फैसले को पलटने के लिए निर्णायक सबूत होने चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

हालांकि,, पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान फैशन करना भारी पड़ा था। वह कलाई में पट्टा पहनकर बल्लेबाजी करने उतरे थे। यही पट्टा उनके आउट होने की वजह बना। पैट कमिंस की गेंद पट्टी पर लगकर विकेटकीपर के पास गई थी। यह पट्टा रिजवान के ग्लव्स से संपर्क में था, जिनकी मदद से रिजवान ने बैट पकड़ा था और उन्हें आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा। 



दुर्भाग्यपूण तरीके से आउट होने के बाद रिजवान निराश हो गए और खिसियाते रहे, लेकिन उनके पास पवेलियन लौटने के अलावा कोई चारा नहीं था। रिजवान के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह घटना शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान की पारी 61वें ओवर में हुई। जब पाकिस्तान 317 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था और टीम का स्कोर 219/5 था। सीरीज बराबर करने के लिए केवल 98 रनों की जरूरत थी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने शॉर्ट-पिच गेंद फेंकी जो रिजवान के बल्ले से नहीं टकराई। जबकि ऑन-फील्ड अंपायर ने कैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की अपील को खारिज कर दिया, कमिंस ने तीसरे अंपायर की मदद ली और उन्हें विकेट मिल गया।
विज्ञापन

तीसरे अंपायर, रिचर्ड इलिंगवर्थ ने अपना समय लिया और इस घटना को विभिन्न कैमरा एंगल से कई बार देखा। हॉटस्पॉट तकनीक कैच की पुष्टि करने में सक्षम नहीं थी, इलिंगवर्थ ने स्निकोमीटर की ओर रुख किया, जिसने पुष्टि की कि गेंद ने रिजवान के कलाईबैंड को छुआ था। जैसे ही मैदानी अंपायर का फैसला पलटा गया, रिजवान ने अंपायर से बात करने का फैसला किया औ अपनी निराशा व्यक्त की। कमिंस ने पांच विकेट और ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में 79 रन की रोमांचक जीत दिलाई और सीरीज अपने नाम की। 317 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 237 रन पर सिमट गई और मुकाबला हार गई। पाकिस्तान के आखिरी पांच विकेट 18 रन पर गिर गए। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस ने दोनों पारी में पांच-पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें