फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: 'जो भगवान राम के साथ नहीं, जनता उसके साथ नहीं', राम मंदिर कार्यक्रम को लेकर जानिए किसने क्या बोला

Sat, 30 Dec 2023 12:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

'जो भगवान राम के साथ नहीं है, वह भारत के साथ नहीं है और अगर वह भारत के साथ नहीं हैं तो देश की जनता भी उनके साथ नहीं है। चुनाव एक बड़ी चीज है और जो लोग नहीं जा रहे हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।'
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां चरम पर हैं। कई विपक्षी नेताओं को भी राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता भेजा गया है। कई विपक्षी नेता निमंत्रण को ठुकरा चुके हैं। जब इसे लेकर भाजपा सांसद दिलीप घोष से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि 'जो लोग ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, इससे साफ है कि वह किसके साथ हैं। जो भगवान राम के साथ नहीं है, वह भारत के साथ नहीं है और अगर वह भारत के साथ नहीं हैं तो देश की जनता भी उनके साथ नहीं है। चुनाव एक बड़ी चीज है और जो लोग नहीं जा रहे हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भगवान राम पूरे देश के हैं।' बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए कई राजनेताओं समेत विभिन्न क्षेत्र के लोगों को निमंत्रण भेजा है लेकिन पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। 
विज्ञापन



 
Trending Videos

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद बोले- आज का दिन ऐतिहासिक

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि 'आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या के कायाकल्प का जो संकल्प लिया था, वह लोगों की आंखों के सामने पूरा हो रहा है। एयरपोर्ट टर्मिनल जनता के लिए संचालित होना शुरू हो चुका है। हमें एक नए अयोध्या शहर के लिए काम करने का अवसर मिला है।' 
 
विज्ञापन

अयोध्या में लोगों में गजब का उत्साह

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अब कुछ ही दिन का समय बचा है। उससे पहले ही अयोध्या नगरी राममय हो गई है। पीएम मोदी आज शहर को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत ट्रेनों की सौगात देंगे। इसे लेकर अयोध्यावासियों में उत्साह और उमंग का माहौल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें