असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
मोदी सरकार की विफलता का यह प्रमाण है-असदुद्दीन ओवैसी
किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की विफलता है। उन्हें एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी की किसानों की मांग पूरी करनी चाहिए थी। दूसरी मांग स्वामीनाथन समिति के फॉर्मूले को लागू करना है। मुझे तो समझ ही नहीं आ रहा कि आखिर सरकार समय क्यों बर्बाद कर रही है। आप उन्हें ऐसे रोक रहे हैं जैसे किसी पड़ोसी देश की सेना आ रही हो। उनकी मांगों को देश के प्रधानमंत्री को तुरंत स्वीकार करना चाहिए।
हमारी सरकार किसान समर्थक- प्रह्लाद जोशी
किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि जो भी उन्होंने पहले मांगे रखी थी, वो ज्यादातर पूरी कर ली गई है। बाकी मांगों के संबंध में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय बातचीत कर रहे हैं। मैं किसानों से कहना चाहता हूं कि हम किसान समर्थक हैं।
समझ नहीं आता अजीब नए मुद्दे जोड़ दिए गए- अनुराग ठाकुर
किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना कि 'मोदी सरकार ने पहले दिन से ही कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों के कल्याण के लिए बहुत काम किया है। जब किसानों ने अपनी मांगें उठाईं तो हम तुरंत चर्चा के लिए तैयार हो गए.। कई घंटों तक चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्रियों ने उनसे बैठकर चर्चा जारी रखने को कहा, लेकिन वे चले गए। उनका कहना है कि भारत को डब्ल्यूटीओ से खुद को अलग कर लेना चाहिए। वे कहते हैं कि मुक्त व्यापार समझौता रद्द करो, वे कहते हैं कहो स्मार्ट मीटर मत लगाओ। अब ये सब नए मुद्दे जुड़ रहे हैं।