उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दलित वोटों को अपने पाले में लाने की राजनीतिक कोशिशें तेज हो गई हैं। अगले तीन हफ्तों में सपा, बसपा और आजाद समाज पार्टी दलितों के बीच अपनी ताकत दिखाएंगी। चंद्रशेखर आजाद 26 नवंबर को लखनऊ में रैली करेंगे, जबकि मायावती छह दिसंबर को महारैली के जरिये अपनी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन करेंगी। सपा पीडीए के विस्तार के जरिए दलितों में अपनी पकड़ बढ़ाने की कोशिश में है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सबसे बड़ी सियासी लड़ाई दलित वोटों को लेकर छिड़ने वाली है। अब तक पर्दे के पीछे चल रही दलित वोटों को अपने पाले में लाने की कोशिशें खुलकर सामने आने लगी हैं। अगले तीन हफ्तों में आगरा से लेकर लखनऊ तक समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) दलितों के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं। सपा पीडीए के विस्तार के जरिये दलितों में अपनी पैठ और बढ़ाना चाहती है तो चंद्रशेखर आजाद दलित नेतृत्व के नए विकल्प के रूप में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि मायावती अपने पुराने सामाजिक आधार को फिर से मजबूत करने की चुनौती से जूझ रही हैं। कांग्रेस तो पहले से अपना बरसों से छिटका दलित वोट बैंक को पाने के लिए संघर्षरत है।
विज्ञापन
6 दिसंबर को मायावती की महारैली
बसपा प्रमुख मायावती के लिए छह दिसंबर का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। डॉ. भीमराव आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर बसपा हर साल बड़े राजनीतिक आयोजन के जरिये दलित समाज के बीच अपनी वैचारिक और संगठनात्मक मौजूदगी का संदेश देती रही है। चुनाव के वक्त इस बार मायावती बड़ी रैली के माध्यम से ताकत दिखाने की तैयारी में हैं।
26 नवंबर को चंद्रशेखर की बड़ी रैली
एआईएमआईएम के साथ मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने के बाद चंद्रशेखर आजाद की नजर दलितों के साथ अन्य वंचित और पिछड़े वर्गों के समर्थन पर है। 26 नवंबर को संविधान दिवस है। चंद्रशेखर इसी दिन लखनऊ में बड़ी रैली करने जा रहे हैं। इसके जरिये वह अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के साथ दलित युवाओं और नए मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेंगे। उनकी सक्रियता सपा और बसपा दोनों के लिए राजनीतिक चुनौती बन सकती है।