फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gen-Z की ताकत से बदली सियासत?: युवाओं पर दलों का फोकस; भाजपा इंस्टाग्राम पर, सपा शुरू करेगी जेन संवाद

Thu, 30 Jul 2026 07:32 AM IST
शिवम गर्ग अजीत खरे, नई दिल्ली

सार

जेन-जी की बढ़ती राजनीतिक ताकत ने सभी दलों की रणनीति बदल दी है। भाजपा इंस्टाग्राम के जरिए युवाओं तक पहुंच बढ़ा रही है, जबकि सपा 'जेन-जी संवाद' शुरू करेगी। कांग्रेस और बसपा भी 18 से 29 वर्ष के युवा मतदाताओं को जोड़ने की नई तैयारी में जुटी हैं।

विज्ञापन
Gen-Z बदल देगी चुनावी राजनीति - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेन-जी की ताकत दुनिया ने देखी। अब इससे चौकन्ने हो रहे राजनीतिक दल नए सिरे से अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। उनकी प्राथमिकता सूची में अब इंस्टाग्राम जैसा युवाओं में बेहद लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम है।

विज्ञापन


18 से 29 साल के छात्रों, प्रोफेशनल्स व बेरोजगारों से खुद को ज्यादा प्रभावी तरीके से जोड़ने पर फोकस बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों युवाओं को संबोधित अपने तीन वीडियो संदेश इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। अब उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अपने अभियान में इसी के जरिए युवाओं के बीच पैठ और बढ़ाएगी। साथ ही विरोधियों के हमलों पर जवाब भी देगी। भाजपा को संदेश दिया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म में जहां युवा सबसे ज्यादा सक्रिय हैं, वहां अपनी बात पहुंचाएं।

युवाओं को दे रहे पार्टी में जिम्मेदारी
समाजवादी पार्टी अब ‘जेन-जेड संवाद’ शुरू कर रही है। यह सपा के विजन इंडिया अभियान का विस्तार माना जा रहा है। कांग्रेस भी युवाओं से जुड़ने का विशेष अभियान तय करने जा रही है। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी उपाध्यक्ष आकाश आनंद को युवाओं से जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


युवाओं के आंदोलन से दल ले रहे सबक
जेन-जी की ताकत को पार्टियों ने तब ही भांपना शुरू कर दिया जब जंतर-मंतर से लेकर देश के दूसरे हिस्सो में युवाओं का आंदोलन तेजी से आगे बढ़ रहा था। दलों को इससे संदेश मिला कि युवा अपने मुद्दों पर मुखर हैं और उनका वोट राजनीतिक रुझान से उलट हो सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रणनीति के तहत प्रदर्शन को फैलने से रोका, वहीं सपा, कांग्रेस व अन्य पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगाया। उधर, सपा सांसद डिंपल यादव धरना स्थल पर पहुंच प्रदर्शकारियों की मदद करती दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें