फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटों को सड़ने से बचाने के लिए राजनीतिक पार्टियों का नया प्लान

Fri, 11 Nov 2016 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
नोट बैन को लेकर मोदी सरकार के फैसले से उन तमाम राजनीतिक दलों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है, जिनका वजूद ही कालेधन और खरीदे हुए मतदाताओं पर टिका है। खासकर जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, वहां, गैर-कानूनी तरीके से जमा किया गया धन राजनीतिक दलों के गले फांस बनता जा रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो ये पार्टियां यूपी, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में चुनाव से पहले ही करोड़ों के 500 और 1000 के करेंसी नोटों को सड़ने से बचने के लिए नया दांव खेल सकती हैं। 

सरकार की डेडलाइन के मुताबिक बैंकों से नोट बदली करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। सूत्रों की मानें तो नोट बदली की अतिम तारीख से पहले ही राजनीतिक पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए थोड़े-थोड़े करके नोटों को उनमें बंटवा सकती हैं। सियासी पार्टियों को उम्मीद है कि ऐसा करके लोग बैंकों में जाकर नोट बदलवा सकते हैं और मतदान के वक्त उन्हें ही वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परचूनी की दुकानों के जरिए बांटे जाएंगे नोट!

- फोटो : Getty
आमतौर दक्षिण भारत में चुनावों के दौरान मतदाताओं को पैसा बांटने का गैर-कानूनी रिवाज नजर आता है, लेकिन चुनाव फिलहाल उत्तर भारत में आने वाले हैं। ऐसे में सियासी दल झटके से उबरने के लिए एडवांस में ही मतदाताओं को नोट बंटवाने की रिस्क ले सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो बदलते दौर के साथ मतदाता भी सियासी पार्टियों की तरह चालाक हो गया है। ऐसे में नोट बंटवाने का उपाय उनके लिए फायदे का सौदा होगा, यह कहना मुश्किल है। सियासी पार्टियां परचूनी की दुकानों के जरिए लोगों में नोट बंटवा सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें