एग्जिट पोल भले ही पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के आए हों, लेकिन इसके आते ही यूपी में धुर विरोधियों के सुर बदल गए हैं। पूरे विधानसभा चुनाव में प्रचार से दूर रहे मुलायम सिंह ने एग्जिट पोल से चंद घंटे पहले ही पहली बार सपा और कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी कर दी। वहीं, यूपी के एक्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलती देख अब तक धुर विरोधी रहे सपा के अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के सुर बदलते दिखाई दिए।
Read Also: Exit Poll पर सोशल मीडिया का 'ओपिनियन पोल'
अखिलेश यादव ने जहां फेसबुक के लाइव पेज पर बातचीत के दौरान यूपी में भाजपा को रोकने के लिए बसपा से हाथ तक मिलाने की बात कर डाली। वहीं, अखिलेश के प्रस्ताव पर मायावती ने भी सीधे तौर पर इनकार न करते हुए 11 मार्च के बाद उसपर जवाब देने की बात कही। सुर दोनों और से बदले।
एक्जिट पोल के नतीजे देखने के बाद मायावती ने कहा कि वो नतीजे आने के बाद ही अखिलेश के प्रस्ताव पर विचार करेंगी। टाइम्स नाऊ से बातचीत में मायावती ने कहा कि भाजपा को दूर रखने के मुद्दे पर वो 11 मार्च के बाद गौर करेगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीबीसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीबीसी हिंदी के साथ फेसबुक लाइव में कहा कि अगर चुनाव नतीजा उनके पक्ष में नहीं आया तो वो भाजपा को रोकने के लिए बुआ से हाथ मिला सकते हैं।
इससे भाजपा प्रदेश में राष्ट्रपति शासन नहीं लगा सकेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 11 मार्च का चुनावी नतीजा उनके पक्ष में आएगा।
Read Also: 5 राज्यों में इन बड़े चेहरों के इर्द-गिर्द बिछी है चुनाव बिसात
यूपी में गठबंधन का फायदा केवल कांग्रेस को मिला
जनसभा में मायावती
- फोटो : अमर उजाला
सपा के वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि गठबंधन का फायदा सिर्फ कांग्रेस को मिला है अगर गठबंधन नहीं होता तो हम ज्यादा सीटें जीत पाते।
इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यूपी में सपा कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी। बीजेपी तीसरे नंबर की पार्टी उत्तर प्रदेश में रहेगी। आजाद ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हार के डर से प्रधानमंत्री को उतरना पड़ा। सपा का तो काम बोलता है, पर पीएम के तो यूपी में सिर्फ भाषण बोलते रहे थे।
Read Also: Exit Poll: यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में BJP आगे, पंजाब में कांग्रेस-आप की टक्कर
वहीं बीजेपी के फायरब्रांड नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा है 'अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही रहे तो पांच राज्यों में से चार राज्यों में हिंदुत्व के साथ नमों ने अपना काम कर दिखाया है।'