पांच राज्यों की 11 मार्च को होने वाली मतगणना से पहले विभिन्न एजेंसियों ने अनुमानित नतीजे यानि एग्जिट पोल्स जारी किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाले अनुमान टुडेज चाणक्य एजेंसी के हैं। एजेंसी ने तीनों राज्यों को लेकर बेहद जुदा अनुमान जारी किए हैं। एजेंसी ने जहां भाजपा को यूपी और उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से भी ज्यादा सीटें मिलने की संभावना जताई है, वहीं पंजाब में अकाली गठबंधन समेत सिर्फ 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। जानिए टुडेज चाणक्य ने अलग-अलग राज्यों को लेकर क्या एग्जिट पोल जारी किए हैंं। सबसे पहले बात करते हैं यूपी की।
उत्तर प्रदेश
टुडेज चाणक्य यूपी में बाकी एजेंसियों से पूर्णतः अलग और अप्रत्याशित से नजर आने वाले अनुमान सामने रख रहा है। एजेंसी के मुताबिक यूपी में भाजपा बहुमत से भी ज्यादा सीटें हासिल करेगी। सर्वे में बीजेपी को 285+18 सीटें, वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन को 88+15 सीटें और बसपा को 27+12 सीटें मिलने का अनुमान है। बाकी बचे धुरंधरों को 3 से 5 तक ही सीटें मिलने का अनुमान है।
#TCPoll #UPElection2017
Seat Projection
BJP 285 ± 18 Seats
SP-Congress 88 ± 15 Seats
BSP 27 ± 12 Seats
Others 3 ± 2 Seats
— Today's Chanakya (@TodaysChanakya) March 9, 2017
पंजाब में किसके सिर सजेगा जीत का ताज
पंजाब विधानसभा चुनाव
- फोटो : File Photo
पंजाब
पंजाब को लेकर टुडेज चाणक्य का सर्वे बीजेपी के मामले में कुछ और ही कहता है। यहां एजेंसी के मुताबिक बीजेपी बुरी तरह हार रही है। वह गठबंधन दल अकाली समेत सिर्फ 10 सीटों तक सिमट कर रह जाएगी। एजेंसी के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। एजेंसी ने दोनों पार्टियों को ही 54 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करते दिखाया है।
#TCPoll #Punjab Elections
Seat Projection
AAP+ 54 ± 9 Seats
Congress 54 ± 9 Seats
SAD-BJP 9 ± 5 Seats
Others 0 ± 2 Seats
— Today's Chanakya (@TodaysChanakya) March 9, 2017
उत्तराखंड में किसकी होगी किसकी होगी हार
उत्तराखंड चुनाव
उत्तराखंड
टुडेज चाणक्य के सर्वे की मानें तो उत्तराखंड में भी भाजपा बहुमत से बहुत आगे जाएगी। यहां पार्टी को 53 से 60 सीटें मिलेंगी। वहीं, कांग्रेस मात्र 15 से 22 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। इन सबके अलावा दो से चार सीटें ही निर्दलयों या अन्य के खाते में जाएंगी।
#TCPoll #Uttarakhand Elections
Seat Projection #BJP 53 ± 7 Seats #Congress 15 ± 7 Seats#Others 2 ± 2 Seatshttps://t.co/N5a4s4rt8e
— Today's Chanakya (@TodaysChanakya) March 9, 2017