फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: निलंबित कांग्रेस MLA पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला पर बढ़े साइबर हमले, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

Sun, 30 Nov 2025 03:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।

सार

Kerala: केरल में निलंबित कांग्रेस विधायक राहुल ममुकाथिल पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीड़िता पर साइबर हमले बढ़ गए हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही उनकी तस्वीर साझा करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
राहुल ममकुटाथिल - फोटो : फेसबुक/राहुल ममकूटाथिल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निलंबित कांग्रेस विधायक राहुल ममकुटाथिल के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत करने वाली महिला पर साइबर हमले बढ़ गए हैं। ऐसे में पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी तेज तेज कर दी है। शिकायतकर्ता महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अभियान शाखा अपनी नियमित साइबर निगरानी के तहत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखेगी। साइबर अपराध शाखा, साइबर थानों और विशेष साइबरडोम इकाई की निगरानी भी संभालता है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि शिकायतकर्ता की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल करके उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। 

एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, अगर कोई शिकायत मिलती है तो साइबर थानों में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया जाएगा। हमारी नियमित साइबर निगरानी के दौरान अगर किसी सोशल मीडिया खाते को पीड़िता की तस्वीरें फैलाते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश सीमा पर नए डिजाइन की फेंसिंग लगाने की तैयारी, बीएसएफ ने केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव
 
इस बीच, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि कांग्रेस के किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया खाते से ऐसे साइबर हमले नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा, अगर कांग्रेस से जुड़ा कोई व्यक्ति ऐसी हरकत करता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अभी तक किसी भी आधिकारिक खाते या पार्टी से जुड़े लोगों की ओर से ऐसी गतिविधि नहीं की गई है। 
विज्ञापन


केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने भी कहा कि पार्टी के किसी नेता का साइबर हमलों में कोई हाथ नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर पार्टी का कोई कार्यकर्ता ऐसी गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें