बीएसएफ आईजी ने कहा कि भारतीय बॉर्डर गार्ड्स और बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (BGB) के बीच रिश्ते बहुत अच्छे और सहयोगपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, 'डिफेंस की पहली लाइन होने के नाते, बीएसएफ अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर शांति की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए हमेशा अलर्ट रहती है।'
बीएसएफ के त्रिपुरा फ्रंटियर के इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) आलोक कुमार चक्रवर्ती ने कहा है कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर नए डिजाइन की फेंसिंग लगाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। भारत, बांग्लादेश के साथ 4096 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है, जिनमें से 856 किलोमीटर सीमा त्रिपुरा में पड़ती है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के पास विचाराधीन है प्रस्ताव
आलोक कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि 'इंडिया-बांग्लादेश बॉर्डर (IBB) पर ज्यादातर जगहों पर कांटेदार तार की फेंसिंग की समयसीमा खत्म हो चुकी है। त्रिपुरा में, मौसम की स्थिति (भारी बारिश) ने भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फेंसिंग पर असर डाला है। हम पुरानी फेंसिंग को बदलने की प्रक्रिया में हैं।' चक्रवर्ती ने बताया कि नई और बेहतर फेंसिंग लगाने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि बॉर्डर मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए बहुत जल्द नई डिजाइन की फेंसिंग लगाने का काम शुरू हो जाएगा।'
बीएसएफ और बीजीबी के बीच हालात सामान्य
उन्होंने दावा किया कि भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर हालात सामान्य हैं। बीएसएफ आईजी ने कहा कि भारतीय बॉर्डर गार्ड्स और बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (BGB) के बीच रिश्ते बहुत अच्छे और सहयोगपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, 'डिफेंस की पहली लाइन होने के नाते, बीएसएफ अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर शांति की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए हमेशा अलर्ट रहती है। उन्होंने कहा, 'लगातार सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की जा रही है। मवेशियों की तस्करी पर, आईजी ने कहा कि बीएसएफ इस समस्या को सुलझाने के लिए जीरो लाइन और बॉर्डर हाट पर निगरानी बनाए हुए है।