फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: पंजाब प्रांत में दुल्हन से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपियों में से एक मुठभेड़ में ढेर

Sat, 12 Jun 2021 06:25 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, लाहौर

सार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 22 वर्षीय एक युवती की शादी की पहली रात को उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार लुटेरों में से एक मारा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाहौर से 35 किलोमीटर दूर मुल्तान जिले के शुजाबाद के एक गांव में 26 मई को एक घर में शादी समारोह के बाद पुलिस की वर्दी में चार लुटेरे घुस आए थे और परिवार को बंधक बना लिया था। पुलिस ने बताया कि लुटेरों ने नवविवाहित जोड़े के कमरे में घुस कर उन्हें प्रताड़ना देने के बाद दुल्हन के पति के सामने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


महिला की चिकित्सा रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। उल्लेखनीय है कि इस घटना के बाद गांव वालों और मीडिया की ओर से दबाव डाले जाने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान और पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बजदार ने मामले का संज्ञान लिया था। इसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों को दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश दिया गया था।

पंजाब पुलिस की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि वारदात में शामिल चार में से एक लुटेरा मुठभेड़ में मारा गया। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, 'लुटेरा और दुष्कर्मी आबिद हुसैन उर्फ आबिदी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।' पुलिस ने आबिदी के तीन साथियों की भी पहचान कर ली है, जो दुष्कर्म की घटना में शामिल थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार से प्राप्त सूचना के आधार पर लुटेरों का चित्र बनवाया था और इससे अपराधी तक पहुंचने में सहायता मिली। प्रवक्ता ने कहा, 'लूट का सामान बरामद करने के लिए आबिदी को शुक्रवार को ले जा रहे थे जब उसके कुछ साथियों ने हमला कर दिया। आबिदी को उसके ही साथियों ने मार दिया और भाग निकले।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आबिदी को पहचान के लिए पीड़िता के सामने लाया गया था और महिला द्वारा पहचान करने के बाद आबिदी के पास से लूटा गए सोने के गहने बरामद किए गए थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टीम ने आबिदी के तीन साथियों की पहचान की है, जो दुष्कर्म की घटना में शामिल थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें