फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर दिखी UP पुलिस की 'गुंडागर्दी', मारपीट के बाद लूटा 40 हजार कैश

Thu, 24 Aug 2017 09:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
टोल पर पुलिस ने की लूट
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली हाइवे पर टोलकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में 6 पुलिस वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराइ गई है। पुलिसकर्मियों का कहर यहीं नहीं बंद हुआ, उन्होंने टोल से 40 हजार रुपये भी लूट लिए। इस वारदात के वक्त सीओ भी मौजूद था। टोलकर्मियों के साथ मारपीट और लूट की पूरी वारदात वह लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन


वहीं इस पूरी घटना पर कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। 

टोल प्लाजा के मैनेजर ओपी यादव के मुताबिक सर्किल इंस्पेक्टर नितिन सिंह समेत 6 पुलिसवालें 22 अगस्त की देर रात फरह से मथुरा की ओर आ रहे थे। जिस वक्त उनकी गाड़ी टोल से गुजर रही थी उसी वक्त बैरियर नीचे आ गया और उनकी गाड़ी पर गिर गया। जिसके बाद सीओ और पुलिसकर्मियों ने टोलकर्मियों को धमकाना शुरू कर दी।

पढ़ें: भाकियू कार्यकर्ताओं का टोल प्लाजा पर हंगामा, मारपीट

वहीं मौका देखकर एक पुलिसकर्मी ने टोथ बूथ पर रखे कैश पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरा वाकया वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिसकर्मियों का मन इतने में ही नहीं भरा, उन्होंने टोल स्टाफ के साथ मारपीट भी की। 
विज्ञापन


वहीं सर्किल इंस्पेक्टर नितिन सिंह इन आरोपों से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह पेट्रोलिंग पर थे, जब कुछ लोगों ने उन्हें इस बात की जानकरी दी कि टोलकर्मी ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम पहले ही टोल के मैनेजर समेत 25 लोगों के खिलाफ धारा-147 और धारा-332 के तरह केस दर्ज कर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें