फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबरीमाला: महिलाओं के दो टुकड़े करने वाला बयान देकर फंसे अभिनेता, एफआईआर दर्ज

Sat, 13 Oct 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम
विज्ञापन
कोल्लम थुलासी
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद हर उम्र की महिलाओं के लिए सबरीमाला मंदिर के दरवाजे खुल गए हैं। आदेश के बाद लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच शनिवार को मलयालम सिनेमा के अभिनेता कोल्लम थुलासी का एक बयान सामने आया था। अपने बयान में उन्होंने उन महिलाओं के दो टुकड़े करने के लिए कहा था जो मंदिर के अंदर प्रवेश करने की कोशिश करती हैं।

विज्ञापन


थुलासी के इसी बयान पर छवारा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत को डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के एक कार्यकर्ता ने की है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए कोल्लम ने यह बयान दिया था। उस कार्यक्रम में भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई भी वहां मौजूद थे। 

अभिनेता भाजपा के सदस्य हैं और कोल्लम के कुंद्रा से 2016 में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के उम्मीदवार भी रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीएस सरकार द्वारा शुरू किए गए सबरीमाला बचाओ अभियान पर खतरा जाहिर किया था। लोगों को संबोधित करते हुए अभिनेता ने कहा था कि यदि महिलाएं मंदिर आईं तो उनके दो टुकड़े कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कोल्लम थुलासी ने कहा था, 'आप माताएं सबरीमाला जा सकती हैं। कुछ और महिलाएं वहां आएंगी। उनके दो टुकड़े कर दिए जाएंगे। एक हिस्से को दिल्ली और दूसरे को मुख्यमंत्री के कमरे में फेंक दिया जाएगा। मुझे मालूम है कि आप वहां नहीं जा रहे हैं क्योंकि आप सभी पढ़े-लिखे और समझदार हैं। अय्यपन ने इसपर काम शुरू कर दिया है। देवास्वम मंत्री का दिमाग अब बदलने लगा है।' 

उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ अबतक कई याचिका दायर की जा चुकी हैं। जिसमें अदालत से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा गया है। मंगलवार को अदालत ने इसी तरह की एक याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया था। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने नेशनल अयप्पा डिवोटीज एसोसिएशन की अध्यक्ष शैलजा विजयन की दलील पर विचार किया था।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें