फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Politics: गुजरात में आप के दफ्तर पर पुलिस का छापा, भारतीय ट्राइबल पार्टी ने आप से गठबंधन तोड़ा

Mon, 12 Sep 2022 02:20 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

केजरीवाल ने कहा कि “आप” के पक्ष में गुजरात में आँधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।"
विज्ञापन
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल काफी सक्रिय हैं। गुजरात भाजपा का गढ़ कहा जाता है लेकिन यहां आप पार्टी सत्ता में आने के लिए पुरजोर तरीके से मेहनत कर रही है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के नेता इसुदान गढ़वी ने ट्वीट कर कहा कि "केजरीवाल जी के अहमदाबाद पहुंचते ही आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफिस पर गुजरात पुलिस की रेड। दो घंटे तलाशी लेकर चले गए। कुछ नहीं मिला। बोले फिर आएंगे।"

विज्ञापन


केजरीवाल बोले- हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं
जिसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि "गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। “आप” के पक्ष में गुजरात में आंधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।"

विज्ञापन


अखबार में छपा था 22000 करोड़ का ड्रग्स आया है
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबसे ज्यादा ड्रग्स गुजरात के एक पोर्ट से आ रही है। यहां से पंजाब और देश की बाकी जगह ड्रग्स जा रही है। अखबार में छपा था 22000 करोड़ का ड्रग्स आया है। प्रशासन की मिलीभगत है। अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए इन लोगों ने पूरे देश के युवाओं को ताक पर रख दिया।

भारतीय ट्राइबल पार्टी ने आप से गठबंधन तोड़ा
गुजरात में विधानसभा से पहले आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। इस बीच छोटू वसावा की भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने आम के साथ अपना चार महीने पुराना चुनाव पूर्व गठबंधन तोड़ दिया है। साथ ही पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बीटीपी को हराने के लिए यहां अरविंद केजरीवाल को भेजा है। बता दें कि आप और बीटीपी ने मई में एक रैली में चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की थी। दोनों दलों ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव साथ मिल कर लड़ने का फैसला किया था।
विज्ञापन


कई बार गुजरात दौरा कर चुके केजरीवाल
आप नेता केजरीवाल अगस्त से अब तक कई बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने गिर सोमनाथ जिले के वेरावल और राजकोट में चुनाव प्रचार कर अगस्त महीने की शुरुआत की थी। अपनी अगली यात्रा के दौरान उन्होंने जामनगर में व्यापारी समुदाय और छोटा उदयपुर जिले के बोडली में आदिवासियों से बातचीत की। बाद में उन्होंने अहमदाबाद में और फिर कच्छ के भुज में दो अलग-अलग यात्राओं के दौरान टाउन हॉल बैठक की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें