फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी कसाब को जिंदा पकड़ने वाला पुलिस अधिकारी सस्पेंड

Sun, 11 Aug 2019 03:53 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • संजय गोविलकर पर दाऊद के गुर्गे को रिहा करने का आरोप
  • इसी मामले में एक इंस्पेक्टर भी निलंबित
  • तब पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था
विज्ञापन
sanjay govilkar - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में हुए 26/11 हमले में पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को पकड़ने वाले राष्ट्रपति मैडल से सम्मानित अधिकारी संजय गोविलकर को मुंबई पुलिस ने निलंबित कर दिया है। गोविलकर पुलिस की आर्थिक शाखा में नियुक्त थे। उन्हें आतंकी दाऊद इब्राहिम के गुर्गे सोहेल भामला को हाथ में आने के बावजूद छोड़ देने के आरोप में शुक्रवार को निलंबित किया गया। इसी मामले में सहायक पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंगोट को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


मोस्ट वांटेड सोहेल दुबई से लौटते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था। दोनों अधिकारियों ने सोहेल से पूछताछ की और बाद में रिहा कर दिया। तब सोहेल फरार हो गया। पुलिस आयुक्त संजय बर्वे के अनुसार दोनों पुलिस अधिकारियों को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। 

सोहेल को 2004 में नकली नोट के कारोबार में मुंबई में गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट ने पांच साल जेल की सजा सुनाई थी। उसके बाद सोहेल जमानत पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था। तब पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें