फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: एक दिन बाद झरने से मिली 20 साल के छात्र की लाश, शुक्रवार को दोस्तों के साथ घूमने आया था

Sat, 08 Apr 2023 05:19 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चिरंत के परिजनों ने बताया कि हम चिक्कमगलुरु जिले के कोप्पा के रहने वाले हैं। गुरुवार को वह अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने ब्यंदूर गया था। एक रात उन्होंने अपने एक दोस्त के घर बिताई। शुक्रवार दोपहर सभी दोस्त बाइक से कोसल्ली झरना घूमने गए थे।

 

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के पास उडुपी जिले में दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की एक दिन बाद लाश मिली है। पुलिस का कहना है कि शनिवार को मंगलुरु के एक निजी कॉलेज में बीकॉम कर रहे सेकंड ईयर के छात्र चिरंत शेट्टी (20) का शव मिला है। वह शुक्रवार को उड्डपी स्थित कोसल्ली झरने में नहाने गया था। झरने में नहाते वक्त वह डूब गया था।

विज्ञापन


एक रात दोस्तों के घर बिताया
चिरंत के परिजनों ने बताया कि हम चिक्कमगलुरु जिले के कोप्पा के रहने वाले हैं। गुरुवार को वह अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने ब्यंदूर गया था। एक रात उन्होंने अपने एक दोस्त के घर बिताई। शुक्रवार दोपहर सभी दोस्त बाइक से कोसल्ली झरना घूमने गए थे। युवकों का जत्था शुक्रवार की दोपहर अपने एक दोस्त के घर रहने के बाद मोटरसाइकिल से कोसल्ली जलप्रपात गया था। शेट्टी के दोस्तों को तैरना नहीं आता था, इसलिए वे झरने के किनारे बैठ गए थे। शेट्टी ने जैसे पानी में पैर रखा, वैसे ही तेज बहाव के कारण वह डूब गया।

सर्चिंग के दौरान मिली लाश
दोस्तों के हंगामें के बाद स्थानीय लोग वहां आए। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद से वहां सर्चिंग की जा रही थी। बिंदूर पुलिस ने बताया कि सर्चिंग के दौरान एक दिन बाद शनिवार को शेट्टी का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें