पूर्व राज्यसभा सांसद बिस्वजीत दाईमारी के 16 वर्षीय बेटे को पुलिस ने चिरांग जिले से ढूंढ निकाला। दाईमारी का बेटा मंगलवार दोपहर से बोर्डिंग स्कूल से लापता था। पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया था।
चिरांग के चपागुरी के बस स्टैंड से पुलिस ने बुधवार दोपहर लड़के को बरामद किया और उसके पिता को सौंप दिया। अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जीपी सिंह ने बताया, पूर्व सांसद के बेटे को पुलिस ने ढूंढ लिया है।
यह सभी के लिए राहत की बात है। दाईमारी ने हाल ही में राज्यसभा से इस्तीफा देकर बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट का गठन किया था। हालांकि पिछले महीने हुए बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे।