फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: सूरत के स्कूल में लड़कियों के हिजाब पहनने का विरोध, पुलिस ने विहिप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

Tue, 22 Feb 2022 06:15 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

पुलिस के मुताबिक, हिजाब पहनने वाली लड़कियां स्कूल की छात्रा नहीं थीं, बल्कि वे एक प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए वहां गई थीं। वह स्कूल परीक्षा केंद्र था। 
विज्ञापन
हिजाब को लेकर विवाद जारी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत के एक स्कूल में लड़कियों के हिजाब पहनने का विरोध करने पर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कम से कम 12 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। कपोदरा थाने के इंस्पेक्टर एमबी राठौड़ ने बताया कि विहिप कार्यकर्ताओं को स्कूल परिसर से हिरासत में लिया गया। विहिप कार्यकर्ता कुछ लड़कियों के हिजाब पहनने के विरोध में वहां एकत्र हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हिजाब पहनने वाली लड़कियां स्कूल की छात्रा नहीं थीं, बल्कि वे एक प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए वहां गई थीं। वह स्कूल परीक्षा केंद्र था। राठौड़ के मुताबिक, भगवा गमछा लिए कार्यकर्ताओं ने स्कूल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, वहीं छात्राओं ने परीक्षा दी। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

निरीक्षक ने कहा, "हम स्कूल पहुंचे और विरोध कर रहे 12 लोगों को हिरासत में लेकर उन्हें थाने लाया गया। इसके बाद लड़कियों को परीक्षा देने में कोई परेशानी नहीं आई।" इस बीच प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि गुजरात को शाहीन बाग में बदलने की साजिश के तहत लड़कियां हिजाब पहनकर स्कूल आयी थीं। शाहीन बाग संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का एक प्रमुख केंद्र था।
विज्ञापन


इस बीच, सूरत के कांग्रेस नेता असलम साइकिलवाला ने आरोप लगाया कि कुछ समूह जानबूझकर राज्य में शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह गुजरात में शांति भंग करने के लिए कुछ दक्षिणपंथी संगठनों की साजिश प्रतीत होती है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें