फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के खिलाफ बीएमसी की कार्रवाई का कर रहे थे विरोध, हिरासत में लिए गए 15 लोग

Wed, 09 Sep 2020 09:18 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
बीएमसी की कार्रवाई का विरोध करते कंगना के समर्थक - फोटो : PTI
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के यहां बांद्रा स्थित बंगले के एक हिस्से को ढहाने के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की ओर से बुधवार को कार्रवाई की गई। इसके विरोध में प्रदर्शन करने के आरोप में कुछ महिलाओं समेत करीब 15 लोगों को यहां हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अभिनेत्री द्वारा संपत्ति में कथित तौर पर अवैध रूप से कुछ बदलाव कराए जाने के बाद बीएमसी ने कंगना रनौत के बंगले के उस हिस्से को ढहा दिया। इसके बाद अभिनेत्री के साथ एकजुटता दिखाने के उद्देश्य से प्रदर्शनकारी उनके पाली हिल इलाके में स्थित बंगले के सामने इकट्ठा हो गए थे और नारेबाजी करने लगे थे।

खार पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन काब्दुले ने कहा, 'प्रदर्शनकारियों ने बीएमसी के खिलाफ और कंगना के समर्थन में नारेबाजी की। हमने करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया है जिनमें महिलाएं भी हैं। अवैध रूप से प्रदर्शन करने पर उन्हें पुलिस थाने ले जाया गया है। हम जानकारी जुटा रहे हैं कि वे कहां से हैं।'
विज्ञापन






अधिकारी ने कहा कि अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किए जाने की खबरों को खारिज कर दिया। इसे लेकर गजानन काब्दुले ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। 

बता दें कि कंगना रनौत द्वारा हाल ही में अपनी एक टिप्पणी में मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से करने से सत्ताधारी शिवसेना नाराज है। पार्टी का बीएमसी पर भी नियंत्रण है। रनौत (33) आज ही दिन में मुंबई पहुंची हैं।

बीएमसी ने बुधवार को उनके बांद्रा स्थित बंगले में 'अवैध रूप से किए गए बदलावों' को ढहाना शुरू किया था। हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट ने बाद में इस प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए नगर निकाय से यह जानना चाहा कि संपत्ति के स्वामी की गैरमौजूदगी में वह परिसर में कैसे दाखिल हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें