आतंकी फंडिंग मामले में गिरफ्तार हुए सात अलगाववादी नेताओं की पुलिस हिरासत 14 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है। जबकि अलगाववादी नेता आफताब हिलाली शाह, फारूक अहमद दार और मोहम्मद अकबर खांडे को 1 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Police custody of other separatist leaders arrested in terror funding case has been extended till 14 August.
— ANI (@ANI_news) August 4, 2017
मालूम हो कि इससे पहले बीती 25 जुलाई को जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए विदेशी चंदे और फंडिंग के मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार हुए 7 अलगाववादियों को आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। यहां से कोर्ट ने उन्हें 10 दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया था।
कश्मीर में हिंसा के लिए पाक से पैसा पाने वाले बिट्टा कराटे सहित 7 अलगाववादी नेता गिरफ्तार
अलगाववादियों को एनआईए ने जांच के बाद गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों में एक हुर्रियत नेता गिलानी का दामाद भी शामिल है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
गौरतलब है कि कश्मीर में उपद्रव और हिंसा फैलाने के लिए पाकिस्तान से पैसा पाने के मामले में सात अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने बिट्टा कराटे को दिल्ली जबकि नईम खान, अलताफ, अयाज़ अकबर, पीर सैफुल्ला, मेराजुद्दीन, शाहिद उल इस्लाम को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है।
इससे पहले पाकिस्तान से कश्मीर में हिंसा के लिए हवाला के जरिए फंडिंग, आतंकी संगठनों से कनेक्शन और मनी लॉंड्रिग से जुड़े मामलों मे शामिल होने के शक के आधार पर अलगाववादी नेताओं के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।