फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: भारत-PAK बॉर्डर के पास घूम रहे तमिलनाडु के शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बैग में मिले मैप-दस्तावेज

Wed, 30 Aug 2023 01:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज

सार

राज्य पुलिस की खुफिया शाखा ने उसे मंगलवार की शाम को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कुडा चौकी और रापर तालुका के लोद्रानी गांव को जोड़ने वाली सड़क पर पकड़ा था। 
विज्ञापन
India-Pakistan Border - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के कच्छ जिले में पुलिस ने भारत-पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके में संदिग्ध तौर पर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति के बैग से अन्य सामानों के अलावा हाथ से बनाया हुआ सीमावर्ती इलाके का एक मैप, पासपोर्ट और इंटरनेशनल एटीएम कार्ड बरामद किया गया। फिलहाल स्थानीय पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


व्यक्ति की पहचान दिनेश लक्ष्मणन थेवर के तौर पर हुई है, जो तमिलनाडु के थेनी जिले का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस व्यक्ति के इरादों के बारे में जानने की कोशिश में लगी हुई है। राज्य पुलिस की खुफिया शाखा ने उसे मंगलवार की शाम को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कुडा चौकी और रापर तालुका के लोद्रानी गांव को जोड़ने वाली सड़क पर पकड़ा था। 

पूर्वी कच्छ के पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने कहा, 'तमिलनाडु के एक व्यक्ति को बीते शाम इंटरनेशनल सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध रूप से घूमते हुए पकड़ा गया। हालांकि, व्यक्ति ने कच्छ आने की वजह अभी तक नहीं बताई है। स्थानीय पुलिस और केंद्र एंजेसियां लगातार उससे पूछताछ कर रही है।' 
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस को उसके बैग से कई सामान मिले, जिसमें हाथ से बना हुआ एक मैप, पेचकस, स्पैनर, कटिंग प्लायर, कैची, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और इंटरनेशनल डेबिट कार्ड भी शामिल था।

पुलिस को बैग में खाने का सामान, मुंबई से सुरेंद्रनगर तक की एक ट्रेन का टिकट और दस हजार रुपये नकद भी मिला। स्थानीय पुलिस के सवालों का संतोषजनक उत्तर न दे पाने के कारण व्यक्ति को पूछताछ के लिए दूसरे स्थान पर ले जाया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें