फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine War: 'PM मोदी की बात सुनते हैं पुतिन, युद्ध रुकवा सकता है भारत', पोलैंड के अधिकारी का बड़ा बयान

Tue, 14 Jul 2026 06:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

पोलैंड के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी व्लाडिस्लाव तेओफिल बार्टोशेव्स्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुतिन मोदी की बातों को गंभीरता से सुनते हैं और भारत के पास संघर्ष रोकने के लिए प्रभाव डालने की क्षमता है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
व्लाडिस्लाव तेओफिल बार्टोशेव्स्की - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर पोलैंड के विदेश मंत्रालय के राज्य सचिव व्लाडिस्लाव तेओफिल बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की सराहना की है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी दुनिया में एक बहुत जाने-माने नेता हैं, जिनका काफी सम्मान किया जाता है। भारत के रूस के साथ लंबे समय से संबंध रहे हैं और इससे पहले भी एक गुटनिरपेक्ष देश के रूप में भी उसके सोवियत संघ के साथ अच्छे संबंध थे। 
विज्ञापन


'पीएम मोदी की बातों को ध्यान से सुनते हैं पुतिन'
उन्होंने कहा, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वास्तव में उन बातों पर ध्यान देते हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी उनसे कहते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन युद्ध के दौरान पुतिन को सामरिक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से रोकने में अहम भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें: Bangladesh: शेख हसीना की वतन वापसी हुई तो फांसी मिलेगी या राहत? बांग्लादेश सरकार ने कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


'संघर्ष रोकने में भूमिका निभा सकता है भारत'
बार्टोशेव्स्की ने कहा, यह सच है कि प्रधानमंत्री मोदी उन कुछ नेताओं में से एक हैं, जो वास्तव में राष्ट्रपति पुतिन पर कुछ दबाव डाल सकते हैं और अपना प्रभाव डाल सकते हैं। स्पष्ट रूप से भारत ऐसा कर सकता है और इस संघर्ष को रोकने में भूमिका निभा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें