फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील का दूध बना जहर, दो बच्चों व आंगनबाड़ी सहायिका की मौत

Fri, 06 May 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथूरा
विज्ञापन
मिड डे मिल का दूध पीने से बीमार बच्चे - फोटो : ब्यूरो/ मथूरा
विज्ञापन
डायट परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को बंटे दूध को पीने से कांशीराम कालोनी निवासी दो बच्चों और एक आंगनबाड़ी सहायिका की मौत हो गई। 127 (बच्चे व उनके परिवारीजन) का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना के बाद कांशीराम कालोनी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया है। डीएम ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


दूध पीने के बाद जिन तीन की मौत हुई, उनमें कीर्ति (4) पुत्री पूरन, जीशान (5) पुत्र जाफर अली उर्फ बबलू और आंगनबाड़ी सहायिका ऊषा देवी (45) पत्नी रमेश थीं। तीनों कांशीराम कालोनी के रहने वाले थे। दूध पीने से बीमार हुए अन्य बच्चे भी इसी कालोनी के हैं। बुधवार को अक्षय पात्र फाउंडेशन ने मिड डे मील में अमूल दूध के पैकेट वितररित किए थे। स्कूल के विद्यार्थियों के साथ पास में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले बच्चों ने भी यह दूध ले लिया था।

घरवालों का आरोप है कि बुधवार शाम को घर पर दूध पीते ही बच्चों की हालत बिगड़ने लगी तो वे उन्हें निजी चिकित्सकों के पास ले गए। रात में जीशान और कीर्ति की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह जानकारी होने पर डीएम राजेश कुमार अधिकारियों के साथ कांशीराम कालोनी पहुंचे और बीमार बच्चों को उपचार के लिए अस्पतालों में भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा से मंगाया था दूध: अक्षय पात्र

बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : ब्यूरो/ मथूरा
सीएमओ ने बताया कि 127 का जिला अस्पताल, स्वर्ण जयंती, नयति हास्पिटल और अन्य अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इनमें बच्चों के अलावा  करीब एक दर्जन बच्चों के परिवारीजन भी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में मामला दूध के सेवन से बीमार होने का है। उधर, गुरुवार सायं करीब चार बजे आंगनबाड़ी सहायिका उषा की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके घरवालों का भी कहना है कि बच्चों द्वारा लाया गया दूध पीने के बाद ही उनकी भी हालत बिगड़ गई थी।

अक्षय पात्र फाउंडेशन के क्रय अधिकारी राजेंद्र मंडल और पीआरओ कमल योगी ने बताया कि बुधवार को मथुरा में परिषदीय विद्यालयों के 65 हजार बच्चों को दूध दिया गया था। ये वालमार्ट के स्टोर मंगाए गए थे। वालमार्ट के आगरा प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की हम सप्लायरों के साथ जांच कर रहे हैं। उनके स्टोर में उत्तम गुणवत्ता व फूड सेफ्टी का विशेष ध्यान रखा जाता है।
 
बीमार बच्चों के अच्छे से अच्छे उपचार के निर्देश दिए गए हैं। मृतकों के घरवालों ने बताया है कि दूध पीने के बाद इनकी हालत बिगड़ी। कालोनी में होने वाली जलापूर्ति के भी दूषित होने की आशंका है। इसकी भी जांच कराई जा रही है। अक्षय पात्र में दूध के नमूने लिए गए हैं।
राजेश कुमार, डीएम, मथुरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें