पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी की फायर स्टार डायमंड कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) विपुल अंबानी और अन्य चार आरोपियों को सीबीआई की विशेष अदालत ने 5 मार्च तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। 14 दिन की पुलिस हिरासत के दौरान आरोपियों से घोटाले से जुड़े तमात राज जानने की कोशिश करेगी।
पीएनबी मामले में लगातार छापेमारी और कड़ी कार्रवाई कर रही सीबीआई ने मंगलवार को विपुल अंबानी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियां विपुल का नाम सामने आने के बाद उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी।
बता दें कि विपुल दिवंगत धीरूभाई अंबानी के छोटे भाई नाटूभाई अंबानी के बेटे हैं।
गौरतलब है कि
सीबीआई ने इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक के तीन और अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इनमें फोरेक्स विभाग में तत्कालीन चीफ मैनेजर बेचू तिवारी, स्केल-2 मैनेजर यशवंत जोशी, एक्सपोर्ट सेक्शन में स्केल वन ऑफिसर हैंडलिंग प्रफुल्ल सावंत शामिल हैं।
वहीं मामले के दो मुख्य आरोपी कारोबारी
नीरव मोदी और मेहुल चोकसी देश छोड़ कर जा चुके हैं।