फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB SCAM: मुकेश अंबानी के चचेरे भाई हैं विपुल, रिलायंस इंडस्ट्री छोड़ नीरव मोदी के बने थे खास

Wed, 21 Feb 2018 05:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विपुल अंबानी
विज्ञापन
पीएनबी घोटाले में गिरफ्तारी से पहले उद्योग जगत के कामयाब सितारों में शुमार विपुल अंबानी गुजरात के जामनगर जिले के चोरवाड़ गांव के मूल निवासी हैं और उद्योगपति मुकेश अंबानी के चचेरे भाई हैं। मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़े 50 वर्षीय विपुल ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाच्युसेट्स से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रोजेक्ट एंड इंजीनियरिंग से पेशेवर कैरियर की शुरुआत की और प्रबंध निदेशक के सहायक के स्तर तक पहुंचे। वे रिलायंस के साथ 1993 तक जुड़े रहे।
विज्ञापन


डेट मार्केट के विकास में अहम योगदान

इसके बाद वे टावर कैपिटल एंड सिक्यूरिटीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े। डेट यानी प्रतिभूति बाजार से जुड़ी इस कंपनी के विकास में अहम योगदान दिया और थोक प्रतिभूति बाजार में उसे पहली तीन कंपनियों में शामिल करवाया।

नीरव से 2014 में जुड़े

वर्ष 2014 में विपुल के अरबपति ज्वेलरी डिजाइनर और पीएनबी घोटाके के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के फायरस्टार ग्रुप से जुड़े और उसके सीएफओ बने।
विज्ञापन

Nirav Modi
वंश वृक्ष

हीराचंद गोवर्धनदास अंबानी और जमनाबेन की चार संताने रमणीकभाई, धीरूभाई, नटूभाई, त्रिलोचनबेन और जसुबेन। धीरूभाई के बेटे मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी एवं बेटियां नीना कोठारी और दीप्ति सालगावकर। धीरूभाई के छोटे भाई नटूभाई के बेटे हैं विपुल अंबानी। 

नीरव का अंबानी कनेक्शन

नीरव मोदी के छोटे भाई निशाल मोदी की शादी ईशिता सालगावकर से हुई है, जो मुकेश अंबानी की बहन दीप्ति सालगावकर और गोवा के उद्योगपति दत्ताराज सालगावकर की बेटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें