फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB SCAM: एक हफ्ते के भीतर हुए 18 हजार कर्मचारियों के तबादले

Wed, 21 Feb 2018 06:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pnb
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक में घोटाला सामने आने के बाद लगातार कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। अब तक एक हफ्ते के भीतर पीएनबी के करीब 18 हजार कर्मचारियों का तबादला किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक अभी और भी तबादले होने की संभावना है। बता दें कि सतर्कता आयोग (CVC) के निर्देश पर यह कार्रवाई शुरू की गई। 
विज्ञापन


सीवीसी ने मंगलवार को बैंकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया  कि कर्मचारियों के सालों तक एक ही जगह पर काम करने से घोटालों में मदद की आशंका रहती है। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट बनाने की बात भी कही जिन्हें एक ही पोस्ट और ब्रांच में तैनात हुए तीन साल और पांच साल से ज्यादा हो चुके हैं। 

बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के जीएम राजेश जिंदल को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया है। राजेश जिंदल पर आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान मुंबई की ब्रैडी हाउस बैंक शाखा से नीरव मोदी को लोन दिया गया था। इस शाखा से सीमा के बिना एलओयू जारी करने की प्रथा शुरू की गई थी और इस दौरान जिंदल शाखा के प्रमुख थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक बैंक से जुड़े 11 लोग गिरफ्तार

Nirav Modi, PNB Scam
11,400 करोड़ के इस घोटाले में घिरे जिंदल फिलहाल पीएनबी के हेड ऑफिस में बतौर जीएम तैनात हैं। अभी तक बैंक से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें गीतांजलि समूह के विपुल अंबानी भी शामिल हैं। इसके अलावा कविता मानकीकर, अर्जुन पाटिल, कपिल खंडेलवाल और नितांत शाही को गिरफ्तार किया गया हैं। इन सभी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। 

बता दें कि सीबीआई ने इससे पहले पीएनबी के तीन और अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इनमें फोरेक्स विभाग में तत्कालीन चीफ मैनेजर बेचू तिवारी, स्केल-2 मैनेजर यशवंत जोशी, एक्सपोर्ट सेक्शन में स्केल वन आफिसर हैंडलिंग प्रफुल्ल सावंत शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें