फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMRBP: राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 19 बच्चों का चयन, UP समेत 18 प्रदेशों के सपूत; राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Fri, 19 Jan 2024 10:25 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की घोषणा हो गई है। इस साल कुल 19 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। एक जांबाज को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा। बाकी 18 वीर बच्चे कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस 2024 की परेड में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) की घोषणा हो चुकी है। असाधारण वीरता दिखाने वाले 19 बच्चों को इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। एक बच्चे को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा। असाधारण योग्यता और उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए 5 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को पुरस्कार दिया जाना है। बच्चों को बहादुरी, कला और संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल जैसी सात श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


9 लड़के और 10 लड़कियों को मिलेगा पुरस्कार
पुरस्कार विजेताओं को एक पदक, प्रमाण पत्र और एक प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। 22 जनवरी, 2024 को विज्ञान भवन में औपचारिक कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी। अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात करेंगे। सभी विजेता 26 जनवरी, 2024 को गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लेंगे। विजेताओं में 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 9 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं।
 
क्र.सं. नाम राज्य श्रेणी
1 आदित्य विजय ब्रह्मणे (मरणोपरांत) महाराष्ट्र वीरता
2 अनुष्का पाठक उत्तर प्रदेश कला और संस्कृति
3 अरिजीत बैनर्जी पश्चिम बंगाल कला और संस्कृति
4 अर्मान उभराणी छत्तीसगढ़ कला और संस्कृति
5 हेतवी कंटिभाई खिमसुरिया गुजरात कला और संस्कृति
6 इश्फाक हमीद जम्मू-कश्मीर कला और संस्कृति
7 एम.डी हुसैन बिहार कला और संस्कृति
8 पेंड्याला लक्ष्मी प्रिया तेलंगाना कला और संस्कृति
9 सुहानी चौहान दिल्ली नवाचार
10 आर्यन सिंह राजस्थान विज्ञान और प्रौद्योगिकी
11 अवनीश तिवारी मध्य प्रदेश सामाजिक सेवा
12 गरिमा हरियाणा सामाजिक सेवा
13 ज्योत्सना आक्तर त्रिपुरा सामाजिक सेवा
14 सैयम मजुमदार असम सामाजिक सेवा
15 आदित्य यादव उत्तर प्रदेश खेल
16 चार्वी ए कर्नाटक खेल
17 जेसिका नेई सारिंग अरुणाचल प्रदेश खेल
18 लिंथोई चनांबाम मणिपुर खेल
19 आर सूर्य प्रसाद आंध्र प्रदेश खेल
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की समृद्ध विरासत के दर्शन
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल भारतीय सेना की भव्य परेड आयोजित होती है। परेड में शामिल होने वाले सैनिकों में महिला-पुरुष दोनों शामिल होते हैं। सरकार का दावा है कि कर्तव्य पथ पर आयोजित इस साल की परेड अब तक की सबसे अधिक महिला केंद्रित परेड होगी। उन्होंने बताया कि परेड में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों के अलावा केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और संगठनों की झाकियों को भी चुना गया है। परेड के दौरान दुनिया के सामने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, एकता और प्रगति का भव्य नजारा आएगा।
 
फ्रांस से आएंगे राजकीय मेहमान, वायुसेना भी दिखाएगी ताकत
26 जनवरी के दिन ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगीं। इस साल की परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। परेड के मुख्य आकर्षणों में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर का फ्लाईपास्ट भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें