फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमसी संकट: खाताधारकों ने आरबीआई भवन के सामने किया प्रदर्शन

Tue, 29 Oct 2019 10:27 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
खाताधारकों ने आरबीआई भवन के सामने किया प्रदर्शन - फोटो : PTI
विज्ञापन

संकटग्रस्त पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक के जमाधारकों ने मंगलवार को यहां आरबीआई इमारत के समक्ष प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। ये लोग बैंक में जमा अपनी पूंजी को वापस करने की मांग कर रहे थे। आरबीआई ने इस बैंक से धन निकासी पर रोक लगाई हुई है। ग्राहक इस बैंक से केवल 40 हजार रुपये की ही निकासी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


बैंक का नाम एक घोटाले में सामने आने के बाद लगी इस रोक के बाद से सदमे में आए कम से कम पांच लोगों की विभिन्न वजहों से मौत हो चुकी है। इस बैंक के जमाकर्ताओं में अधिकांश वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं हैं। ये लोग आरबीआई भवन के पास एकत्र हुए। इन लोगों के हाथों में तख्तियां भी थीं। इनमें से कुछ पर काली दिवाली लिखा था। 

बाद में, एक पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल भारतीय रिजर्व बैंक के सीनियर अधिकारियों से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जीत्शू सेठ ने बताया कि उन्होंने आरबीआई से अनुरोध किया कि वे उन्हें आश्वस्त करें कि उनका पैसा सुरक्षित है। 
विज्ञापन


एक अन्य प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हरबंस सिंह ने कहा कि वह अदालत में एक रिट याचिका दायर करेंगे, जिसमें जांच एजेंसियों द्वारा कुर्क 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बेचकर ग्राहकों के पैसे की वापसी की मांग की जाएगी। इस मामले में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें