प्रदर्शन करते हुए बुजुर्ग की हालत बिगड़ी
- फोटो : ANI
पीएमसी बैंक के ग्राहक लगातार सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच शनिवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बाहर पीएमसी ग्राहक प्रदर्शन कर रहे थे। जहां एक बुजुर्ग पुरुष और महिला की तबीयत खराब हो गई। दोनों को पुलिस और अन्य ग्राहकों की मदद से पुलिस वैन में ले जाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।