फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: मुंबई के दूसरे हवाई अड्डे का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, दिसंबर में शुरू होंगी वाणिज्यिक उड़ानें

Sat, 04 Oct 2025 07:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ अक्तूबर को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। यह मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा हवाई अड्डा होगा, जिसमें अदाणी समूह की 74 फीसदी और महाराष्ट्र सरकार की संस्था सीआईडीसीओ की 26 फीसदी हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ अक्तूबर को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करेंगे। यह हवाई अड्डा 19,647 करोड़ रुपये की लागत से बना है। महाराष्ट्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।  
विज्ञापन


मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा हवाई अड्डा
अधिकारी ने बताया कि नए हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें दिसंबर में शुरू होंगी। यह हवाई अड्डा मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा हवाई अड्डा होगा। पहला छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इस नए हवाई अड्डे को 30 सितंबर को विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से उड़ान लाइसेंस मिल गया है। 

अदाणी समूह के 74 फीसदी हिस्सेदारी
यह परियोजना कई चरमों में विकसित की गई है। इसमें अदाणी समूह की 74 फीसदी हिस्सेदारी है और बाकी 26 फीसदी महाराष्ट्र सरकार की संस्था शहर और औद्योगिक विकास निगम (सीआईडीसीओ) के पास है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान हुआ पूरा; पीएम मोदी ने सराहा; बोले: यह जनभागीदारी का बेहतरीन उदाहरण

प्रधानमंत्री का क्या रहेगा कार्यक्रम
सीआईडीसीओ के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विजय सिंघल ने बताया कि महाराष्ट्र का दूसरा हवाई 'अड्डा नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा' का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ अक्तूबर को करेंगे। सिंघल ने कहा कि प्रधानमंत्री करीब 2:40 बजे नवी मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और दो घंटे वहां रहेंगे। वह पहले टर्मिनल भवन का दौरा करेंगे। फिर वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे।

आईएटीए ने हवाई अड्डे को दिया कोड नाम
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संगठन (आईएटीए) ने 'एनएमआई' कोड दिया है। एयर इंडिया ग्रुप, इंडिगो और अकासा जैसी घरेलू एयरलाइंस ने अपनी कुछ उड़ानें इस नए हवाई अड्डे पर स्थानांतरित करने की घोषणा कर दी है।

नौ करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता
यह हवाई अड्डा 1,160 हेक्टेयर में फैला है। पूरी तरह बनने पर इसमें चार टर्मिनल होंगे, जो सालाना नौ करोड़ यात्रियों और 32.5 लाख टन कार्गो को संभाल सकेंगे। यह एशिया के सबसे बड़े हवाई केंद्रों में से एक होगा। वर्तमान में पहला टर्मिनल पूरा हो चुका है, जिसमें सालाना दो करोड़ यात्री और आठ लाख टन कार्गो की क्षमता है और एक रनवे है।

ये भी पढ़ें: करूर भगदड़ मामले में जांच तेज, पुलिस ने एंबुलेंस चालकों से की पूछताछ; 41 लोगों की हुई थी मौत

पहले चरण में करीब 19,647 करोड़ रुपये खर्च हुए
मुंबई का मौजूदा हवाई अड्डा लगभग साढ़े पांच करोड़ यात्रियों को संभालता है। नए हवाई अड्डे के पूरा होने पर दोनों मिलकर लगभग 15 करोड़ यात्रियों की सेवा देंगे, जो इसे विश्व का बड़ा हवाई केंद्र बनाएगा। पहले चरण में लगभग 19,647 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जबकि सभी चार टर्मिनल बनने पर कुल लागत लगभग एक लाख करोड़ रुपये होगी। 
विज्ञापन


इन सुविधाओं से जुड़ेगा नया हवाई अड्डा
यह पहला ऐसा हवाई अड्डा होगा जो एक्सप्रेसवे, हाईवे, मेट्रो, उपनगरीय रेल और वाटर टैक्सी से जुड़ा होगा। यह एक हरित (ग्रीन) हवाई अड्डा भी होगा क्योंकि इसमें टिकाऊ विमान ईंधन (सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल) का भंडारण सुविधा मौजूद होगी। यह हवाई अड्डा बहुत ही प्रभावी होगा और इसमें ऑटोमेटेड पैसेंजर पीपल्स मूवर सुविधा भी होगी, जो चारों टर्मिनल को आपस में जोड़ेगी।

केंद्र ने एयरपोर्ट का नाम बदलने को दी मंजूरी
इस बीच, केंद्र सरकार ने 19,647 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम बदलने की मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस एयरपोर्ट का नाम दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता डीबी पाटिल के नाम पर रखा जाएगा। पाटिल को उनके काम को लेकर व्यापक रूप से सराहा गया था, क्योंकि उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि परियोजना प्रभावितों को उचित मुआवजा मिले। फडणवीस ने कहा कि एयरपोर्ट के आधिकारिक नाम की घोषणा यात्री परिचालन शुरू होने पर की जाएगी। नाम बदलने के फैसले को विधानमंडल के दोनों सदनों ने पहले ही अपनी मंजूरी दे दी थी।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें