आतंकवाद पर पाकिस्तान के रवैये पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्यॉरिटी की बैठक ली। इस बैठक में उड़ी हमले और उसके बाद के हालात पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार बैठक में उड़ी हमले का जवाब कैसे दिया जाए इस पर भी फैसला लिया गया है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व एनएसए अजीत डोभाल शामिल हुए। बैठक में मौजूद सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान को तीन तरीके से घेरने पर फैसला हुआ है।
पाकिस्तान के खिलाफ केंद्र सरकार कूटनीतिक, राजनीतिक और सैन्य ताकत का इस्तेमाल करेगी। साथ ही सरकार ने कूटनीतिक तरीके पर तो अमल भी शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ को यूएन में कश्मीर मुद्दा उठाने पर जवाब दिया जा सकता है।