फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में बोले पीएम मोदी- मैं आपको जगाने आया हूं, कांग्रेस के पास न नेता और न नीति है

Wed, 24 Mar 2021 05:04 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहपुरिया

सार

असम के बिहपुरिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास न विचार है, न संस्कार है। ऐसा महाझूठ- जिसके पास न नेता है, न नीति है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चुनावी रैली के दौरान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के बिहपुरिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां के कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। पीएम ने कहा कि कोरोना की मुश्किल परिस्थिति को जिस प्रकार यहां की सरकार ने संभाला है, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस स्वभाव से काम किया है, जिस प्रकार गरीब से गरीब की सहायता की है, ये संस्कार श्रीमंत शंकरदेव की संत परंपरा से ही मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपको जगाने आया हूं। कांग्रेस का हाथ आज एक ऐसे लोगों के साथ हैं, जिसका आधार है, असम की पहचान को तबाह करना। क्या आप ये होने देंगे? अपनी संस्कृति-परंपरा को नष्ट होने देंगे? आइए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें...

विज्ञापन


पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
जो दल घुसपैठ पर ही फला-फूला हो, आज उसके वोटबैंक पर कांग्रेस असम की सत्ता हथियाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जो दल असम के मूल निवासियों के साथ भेदभाव का प्रतीक रहा हो, कांग्रेस आज उसके हाथ में असम को सौंपने की बात कर रही है। कांग्रेस वोट के लिए कुछ भी कर सकती है, किसी का भी साथ ले सकती है, किसी को भी धोखा दे सकती है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये कांग्रेस का महाजोत नहीं, कांग्रेस का महाझूठ है। ऐसा महाझूठ- जिसका न विचार है, न संस्कार है। ऐसा महाझूठ- जिसके पास न नेता है, न नीति है। ऐसा महाझूठ- जो सिर्फ और सिर्फ घुसपैठ की, लूट की गारंटी देता है। 
  • ऐसा महाझूठ जो हमारे सत्रों-नामघरों-अभ्यारण्यों में अवैध कब्जे की गारंटी देता है। ऐसा महाझूठ जो अवैध शिकार की और भ्रष्टाचार की गारंटी दे सकता है। ये एक ऐसा महाझूठ है- जो अपनी सत्ता के लिए असम के गौरव को, असम की चाय तक को पूरी दुनिया में बदनाम कर सकता है।
  • असम में गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5.5 लाख से ज्यादा आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से अनेक लाभार्थियों को अपने पक्के घर मिल चुके हैं, जिनको अभी पक्का घर नहीं मिला है, वो आश्वस्त रहें, उन्हें भी पक्का घर जरूर मिलेगा।
  • मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यहां दोबारा एनडीए सरकार बनते ही, टी गार्डन में काम करने वालों के लिए जो फैसले हमने लिए हैं, वो और तेजी से लागू किए जाएंगे। एनडीए की सरकार ने सिर्फ पांच साल में चाय बागान में काम करने वालों मजदूरों की मजदूरी को बढ़ाकर दोगुने तक पहुंचाया है।
  • दशकों तक कांग्रेस ने बागान में काम करने वाले साथियों के लिए कुछ नहीं किया। 15 साल के शासन में ये लोग चाय बागान के श्रमिकों की मजदूरी को 100 रुपए के आसपास तक ही ला पाए। कांग्रेस की ये सच्चाई, असम का हर चाय बागान का श्रमिक जानता है।
  • पीएम ने कहा, भाजपा की-एनडीए की, डबल इंजन की सरकार मूल सुविधाओं से लेकर विकास की आकांक्षाओं तक असम को आगे बढ़ाने में जुटी है। आज असम के हर हिस्से में रहने वाले गरीब परिवारों तक को एलपीजी गैस कनेक्शन मिल चुके हैं। उनको धुएं से मुक्ति मली है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि हम इसके लिए काम कर रहे हैं कि जब देश आजादी के 75 साल मनाएगा तब हिन्दुस्तान का कोई गरीब पक्की छत के बिना नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें