फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramzan: पवित्र रमजान माह का पहला रोजा आज, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Tue, 12 Mar 2024 05:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक्स पर ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी को रमजान की शुभकामनाएं। यह पवित्र महीना सभी के जीवन में खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।

विज्ञापन
PM Narendra Modi - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमजान का चांद दिख गया है। आज पहला रोजा है। देश के प्रधानमंत्री, उप-राष्ट्रपति और विदेश मंत्री सहित अन्य नेताओं ने देशवासियों को रमजान की बधाई दी है। एक्स पर ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी को रमजान की शुभकामनाएं। यह पवित्र महीना सभी के जीवन में खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भी दी बधाई 

विज्ञापन

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को रमजान की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं प्रषित कीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पवित्र महीना सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लाएगा। धनखड़ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि रमजान के पवित्र महीने की पवित्र यात्रा पर निकलते समय मैं सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। 

जयशंकर ने दी शुभकामनाएं
वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी पवित्र महीने की शुरुआत पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी के लिए यह पर्व शांति, खुशी और अच्छा स्वास्थ्य लाए। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि रमजान मुबारक। 

चांद दिखने के बाद तारावीह की नमाज

विज्ञापन

रमजान महीने का चांद 11 मार्च को दिख गया। 12 मार्च को पहला रोजा है। चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। शाम ढलने के बाद चांद देखने के लिए लोग अपने घरों की छतों और बॉलकनी पर आ गए। चांद देखते ही लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। खुशी में गोले छोड़े गए। 

खजूर की मिठास महंगी 
इस बार खजूर की मिठास थोड़ी महंगी है। बाजार में कई किस्म के खजूर हैं। ऊपरकोट में खजूर विक्रेता मोहम्मद शाकिर ने बताया कि ईरानी खजूर 120 रुपये किलो, चटाई वाली खजूर 100 रुपये किलो, कप कप खजूर 200 रुपये किलो, कीमिया 150 रुपये प्रति पैकेट, कीमिया गोल्डन 160 रुपये प्रति पैकेट हैं। खजूर की कीमतों में इस बार 30 से 50 रुपये की वृद्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें