फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी गए प्रधानमंत्री मोदी, कैक्टस गार्डन का किया उद्घाटन

Fri, 30 Oct 2020 08:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दो दिवसीय यात्रा पर गुजरात पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने राज्य के दिवगंत नेता केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका गुरुवार को निधन हो गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने केवड़िया में आरोग्य वन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वन का भ्रमण भी किया। इसके बाद पीएम मोदी ने एकता मॉल का उद्घाटन किया। यहां पढ़ें इससे जुड़े सभी अपडेट्स:-
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:28 PM, 30-Oct-2020

पीएम मोदी ने किया स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का किया दौरा। साथ में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी हैं मौजूद।
 

08:17 PM, 30-Oct-2020

प्रधानमंत्री मोदी ने कैक्टस गार्डन का उद्घाटन करने के बाद यहां भ्रमण भी किया।
 

08:13 PM, 30-Oct-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में कैक्टस गार्डन का उद्घाटन किया।
 

विज्ञापन
07:55 PM, 30-Oct-2020

पीएम मोदी ने यूनिटी ग्लो ग्राउंड का दौरा किया

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवड़िया में यूनिटी ग्लो ग्राउंड का दौरा करते हुए।
 

04:54 PM, 30-Oct-2020

सरदार पटेल प्राणि उद्यान का किया भ्रमण

प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल प्राणि उद्यान का उद्घाटन करने के बाद यहां भ्रमण भी किया।
 

विज्ञापन
04:41 PM, 30-Oct-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल प्राणी उद्यान का जायजा लेते हुए। साथ में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद।
 

वीडियोः-

04:37 PM, 30-Oct-2020

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल प्राणी उद्यान का दौरा करते हुए।
 

 

04:32 PM, 30-Oct-2020

पीएम मोदी ने सरदार पटेल प्राणी उद्यान का उद्घाटन किया

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा जिले के केवड़िया में जंगल सफारी, सरदार पटेल प्राणी उद्यान का उद्घाटन किया।
 

वीडियोः-

01:45 PM, 30-Oct-2020

पीएम मोदी ने 'न्यूट्री ट्रेन' की सवारी की

पीएम नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में चिल्ड्रन न्यूट्रिशन पार्क में 'न्यूट्री ट्रेन' की सवारी की। सीएम विजय रूपाणी और राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी उनके साथ मौजूद हैं। 
 

 

01:43 PM, 30-Oct-2020

पीएम ने 'एकता मॉल' और चिल्ड्रन न्यूट्रिशन पार्क का उद्घाटन किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में 'एकता मॉल' और चिल्ड्रन न्यूट्रिशन पार्क का उद्घाटन किया।
 
 

01:35 PM, 30-Oct-2020

गुजरात: प्रधानमंत्री ने औषधीय पौधों की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने के बाद केवड़िया में 'आरोग्य वन' का दौरा किया। पार्क में सैकड़ों औषधीय पौधे और जड़ी-बूटियां हैं और उनके उपयोग और महत्व के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई है। सीएम विजय रूपानी और राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी इस दौरान मौजूद रहे।
 


 

12:41 PM, 30-Oct-2020

आरोग्य वन का भ्रमण कर रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नर्मदा जिले के केवड़िया में 'आरोग्य वन' का भ्रमण कर रहे हैं। इस पार्क में सैकड़ों औषधीय पौधे और जड़ी-बूटियां हैं और उनके उपयोग और महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई है। सीएम विजय रूपाणी और राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी पीएम मोदी के साथ यहां मौजूद हैं।

 
 

12:38 PM, 30-Oct-2020

पीएम मोदी ने किया 'आरोग्य वन' का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा जिले के केवड़िया में 'आरोग्य वन' का उद्घाटन किया।
 

11:53 AM, 30-Oct-2020

केवड़िया पहुंचे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी नर्मदा जिले के केवडिया में पहुंचे हैं। वह जंगल सफारी के नाम से प्रसिद्ध सरदार पटेल प्राणी उद्यान का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान गुजरात के राज्य के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने उनकी अगुवानी की। 
 

 

11:16 AM, 30-Oct-2020

सरदार पटेल प्राणी उद्यान का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

दो दिवसीय यात्रा पर गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नर्मदा जिले के केवडिया में जंगल सफारी के नाम से मशहूर सरदार पटेल प्राणी उद्यान का उद्घाटन करेंगे। 
 

 

11:06 AM, 30-Oct-2020

महेश और नरेश कनोडिया के परिजनों से मिले पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर पहुंचकर महेश और नरेश कनोडिया के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की जिनका हाल ही में निधन हो गया था। पीएम मोदी ने दोनों भाइयों को श्रद्धांजलि अर्पित की।महेश कनोडिया गुजरात के एक संगीतकार और भाजपा के पूर्व सांसद थे, जबकि नरेश कनोडिया एक अभिनेता थे।
 

 

11:02 AM, 30-Oct-2020

पीएम मोदी ने केशुभाई पटले को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दो दिवसीय यात्रा पर गुजरात पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गुजरात के दिग्गज नेता केशुभाई पटेल का गुरुवार को निधन हो गया था। 
 

10:34 PM, 29-Oct-2020

गुजरात: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी गए प्रधानमंत्री मोदी, कैक्टस गार्डन का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दो दिवसीय यात्रा पर गुजरात पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12 बजे केवड़िया में आरोग्य वन और आरोग्य कुटीर का उद्घाटन करेंगे। दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकता मॉल का उद्घाटन करेंगे।  

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केशुभाई पटेल के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनका जीवन राज्य के विकास और हर गुजराती के सशक्तीकरण के लिए समर्पित रहा। इसे लेकर उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट किया और अपना दुख जाहिर किया।

मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, हम सबके प्रिय और सम्मानित केशुभाई नहीं रहे... मैं बहुत व्यथित और दुखी हूं। वह एक उत्कृष्ट नेता थे, जिन्होंने समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा। उनका जीवन गुजरात के विकास और हर गुजराती के सशक्तीकरण के लिए समर्पित रहा। 

इसके साथ ही उन्होंने उन्होंने केशुभाई पटेल के बेटे भरत से फोन पर बातचीत भी की और अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि केशुभाई पटेल ने अपने जीवन में मेरे जैसे कई युवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें तैयार किया, उनका निधन अपूरणीय क्षति है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें