फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी 100 संस्थानों से करेंगे चर्चा, लॉकडाउन के दौरान वाराणसी में बांटे 20 लाख खाने के पैकेट

Wed, 08 Jul 2020 02:58 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान करीब 100 संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जिला प्रशासन के खाद्य सेल और व्यक्तिगत प्रयासों के माध्यम से 20 लाख खाने के पैकेट और दो लाख सूखे राशन के किट बांटे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को इन संगठनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के चरिए चर्चा करेंगे और उनके अनुभवों को जानेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा बुधवार को इसकी जानकारी दी गई। 




बता दें कि, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 22,752 नए मामले सामने आए हैं और 482 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,42,417 हो गई है।
विज्ञापन


जिनमें से 2,64,944 सक्रिय मामले हैं, 4,56,831 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 20,642 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज आंध्र प्रदेश में 1062, ओडिशा में 527 और राजस्थान में 173 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें